PlayBreaking News

Delhi-Ncr News: अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज गर्मी के बीच छाया बादल, जानें वजह!

देश की राजधानी दिल्ली में महीने की शुरूआत में ही मौसम में तेज गर्मी देखी जा सकती है। IMD के अनुसार, मौसम को लेकर यह दावा किया गया है कि आने वाले दिनों में आसमान में बादल छा सकते हैं। लेकिन फिलहाल के दिनों में दिल्लीवासियों को गर्मी से जूझना ही पडे़गा।
Follow on Google News
अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज गर्मी के बीच छाया बादल, जानें वजह!

महीने की शुरूआत में ही गर्मी ने अपना तेज असर दिखाना शुरू कर दिया है। IMD के अनुसार, 11 मार्च के आसपास अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं,आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल के लिए मौसम में बारिश जैसी कोई संभावना नहीं दिख रही है। IMD की मानें तो, दिल्ली-एनसीआर में इस साल गर्मी ने वक्त से पहले दस्तक दे दी है। सामान्यत:मार्च के अंतिम सप्ताह में 35 डिग्री के आसपास पहुंचने वाला मौसम का तापमान इस बार महीने के पहले ही सप्ताह में 35 डिग्री सेल्सियस की गर्मी को पार कर चुका है। पिछले चार दिनों के रिकार्ड को देखा जाए तो राजधानी का अधिकतम तापमान लगातार 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। सुबह से तेज धूप निकलने की वजह से दिल्लीवासियों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर-पश्चिम में इस वजह से उड़ रही धूल

बीते 10 मार्च की सुबह से ही भारत के कई क्षेत्रों में धूंध देखने को मिली थी. कई जगहों पर सफेद चादर में मौसम लिपटा पड़ा था। सोशल मीडिया पर इसकी अलग ही वजह वायरल हो रही थी। कुछ लोग ऐसा मान रहे थे कि, ईरान की राजधानी तेहरान में हुए तेल डिपो में ब्लास्ट की वजह से ऐसा हो रहा है। लेकिन बाद में  स्काई मेट के वेदर एक्सपर्ट ने बताया कि हवाओं का रुख उत्तर की ओर होने से ये संभव है ही नहीं। उन्होंने  वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उठ रही हवाओं को धुंध की वजह बताया है।

यह भी देखें: Mausam Update : MP में फिर बढ़ेगी गर्मी, कुछ इलाकों में बढ़ेगा तापमान तो कहीं छाएंगे बादल

11 मार्च के बाद बदलेंगे मौसम के मिजाज

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 11 मार्च के बाद मौसम में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में गर्मी का असर तेज और प्रभावित करने वाला हो सकता है। 12 से 16 मार्च के बीच दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों जैसे गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्के  बादल छाए रहेंगे, लेकिन तापमान में बहुत गिरावट नहीं होगी। अधिकतम तापमान 12 से 14 मार्च के बीच  34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि 15 मार्च के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की हल्की गिरावट देखी जा सकती है। जिससे लोगों को बढ़ती हुई गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल IMD ने किसी भी जिले के लिए गंभीर अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विशेषज्ञों ने दिल्लीवासियों को बढ़ रहे तापमान के बीच सचेत रहने की सलाह दी है।

Geetanjali Sharma
By Geetanjali Sharma
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts