Mausam Update : MP में फिर बढ़ेगी गर्मी, कुछ इलाकों में बढ़ेगा तापमान तो कहीं छाएंगे बादल

Mausam Update : MP में फिर बढ़ेगी गर्मी, कुछ इलाकों में बढ़ेगा तापमान तो कहीं छाएंगे बादल
मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के कारण रविवार को कहीं बादल छाए रहेंगे तो कहीं आसमान साफ होते ही तापमान चढ़ेगा।

गर्मी का बदलता मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर-चंबल, भोपाल और सागर में बने राहत के बादल अब रविवार से उज्जैन, इंदौर और नर्मदापुरम में शिफ्ट हो जाएंगे। वहीं राजधानी भोपाल में रविवार को भी हल्की राहत रहेगी, लेकिन ग्वालियर-चंबल, सागर और बुंदेलखंड में पारा चढ़ने लगेगा। कुछ इलाकों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

राजगढ़ सबसे गर्म

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। वहीं प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया गया है। भोपाल में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं ग्वालियर-इंदौर में 40 डिग्री सेल्सियस, जबकि जबलपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बता दें कि सबसे कम पचमढ़ी में 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। रीवा-सतना में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे ही रिकॉर्ड किया गया।

यहां अधिकतम तापमान रहा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
राजगढ़ 43.7
खंडवा 43.1
खरगोन 43
रायसेन 42.4
सिवनी 42.4
नौगांव 42.3
दमोह 42
मंडला 42

यहां न्यूनतम तापमान रहा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
दमोह 28.5
शाजापुर 28.1
राजगढ़ 28
रतलाम 27.6
खंडवा 27
जबलपुर 26.7
सीधी 26.4
गुना 26.3
खरगोन 26
सागर 26
टीकमगढ़ 26
ये भी पढ़ें- Corona Virus : भोपाल में IAS दंपती कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 197
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts