Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bollywood:संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वार’ में देरी, री-शूटिंग से बढ़ा बजट

निर्देशक संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म लव एंड वार अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में आलिया भट्ट ने एक कार्यक्रम के दौरान पुष्टि की थी कि वह इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वार’ में देरी, री-शूटिंग से बढ़ा बजट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    निर्देशक संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म लव एंड वार अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में आलिया भट्ट ने एक कार्यक्रम के दौरान पुष्टि की थी कि वह इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि अब खबर है कि फिल्म की रिलीज में और देरी हो सकती है।

    संजय लीला भंसाली कुछ सीन्स से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे

    रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल से शूटिंग चरण में चल रही इस फिल्म के कुछ अहम सीन्स को दोबारा शूट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि संजय लीला भंसाली कुछ सीन्स से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे, इसलिए उन्हें फिर से फिल्माया जा रहा है। इसी वजह से फिल्म का बजट भी बढ़ गया है और निर्माण कार्य में अपेक्षा से अधिक समय लग रहा है।

    रिलीज डेट आगे बढ़ने के संकेत

    वहीं अभिनेता रणबीर कपूर ने हाल ही में एक सोशल मीडिया लाइव के दौरान संकेत दिया था कि फिल्म के लिए दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि पहले इसे अगस्त 2026 में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब संभव है कि फिल्म इस साल के अंत में या फिर 2027 में सिनेमाघरों में आए। फिल्म लव एंड वार में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ विक्की कौशल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि भव्य पैमाने पर बन रही इस फिल्म को परफेक्शन तक पहुंचाने के लिए मेकर्स हर पहलू पर खास ध्यान दे रहे हैं, जिसके कारण इसकी रिलीज में देरी होना तय माना जा रहा है।

    ये भी पढ़ें: Entertainment: ग्लोबल स्ट्रीमिंग चार्ट में टॉप पर प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ'

    रणबीर-विकी के पास आगे ये प्रोजेक्ट्स भी है कतार में

    वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगे। इनमें रामायण: पार्ट 1 और रामायण: पार्ट 2 शामिल हैं, जिनका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इसके अलावा वह फिल्म एनिमल पार्क में भी नजर आएंगे, जो फिल्म ‘एनिमल’ का सीक्वल है। वहीं विक्की कौशल भी कई दिलचस्प फिल्मों में व्यस्त हैं। उनकी अपकमिंग फिल्मों में महावतार शामिल है, जिसमें वह भगवान विष्णु के अवतार परशुराम का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। इसके अलावा वह लाहौर 1947 और अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स में भी दिखाई देंगे।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts