Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ट्रंप को तगड़ा झटका :KC-135 विमान पश्चिमी इराक में क्रैश, घटना में दो विमान शामिल थे

हादसे के बाद अमेरिकी सेना ने तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया। रेस्क्यू टीमें दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर विमान और उसमें सवार क्रू सदस्यों की तलाश में जुटी हुई हैं। फिलहाल क्रू मेंबर्स की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
KC-135 विमान पश्चिमी इराक में क्रैश, घटना में दो विमान शामिल थे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वॉशिंगटन/बगदाद अमेरिकी सेना का एक KC-135 एयरलिफ्ट विमान गुरुवार को पश्चिमी इराक के हवाई क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना की जानकारी अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दी। हादसे के तुरंत बाद लापता विमान और उसके क्रू मेंबर्स की तलाश के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

    ऑपरेशन के दौरान हादसा

    CENTCOM के अनुसार यह दुर्घटना Operation Epic Fury के तहत चल रहे सैन्य मूवमेंट के दौरान हुई। इस मिशन में दो विमान शामिल थे। इनमें से एक KC-135 विमान पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जबकि दूसरा विमान सुरक्षित रूप से लैंड करने में सफल रहा।

    यह भी पढ़ें: ईरान संकट पर केंद्र सतर्क : अमित शाह की अध्यक्षता में बना 3 सदस्यीय मंत्री समूह, तेल और गैस सप्लाई को लेकर राहत

    बचाव और तलाश अभियान जारी

    हादसे के बाद अमेरिकी सेना ने तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया। रेस्क्यू टीमें दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर विमान और उसमें सवार क्रू सदस्यों की तलाश में जुटी हुई हैं। फिलहाल क्रू मेंबर्स की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    दुश्मन के हमले की संभावना से इनकार

    अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने साफ किया है कि यह हादसा किसी दुश्मन के हमले या गोलीबारी की वजह से नहीं हुआ।
    CENTCOM के अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दुर्घटना का कारण शत्रु गतिविधि नहीं है, अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के असली कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है और जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts