Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 4 हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए नाम भेजे, जस्टिस पी सैम कोशी को दिल्ली हाई कोर्ट का CJ बनाने की सिफारिश

CJI की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम में जस्टिस विक्रम नाथ नागरत्ना शामिल, जस्टिस मानस रंजन पाठक को गुजरात हाई कोर्ट का CJ, तपाब्रत चक्रवर्ती को तेलंगाना और सुधीर सिंह को उत्तराखंड हाई कोर्ट चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 4 हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए नाम भेजे, जस्टिस पी सैम कोशी को दिल्ली हाई कोर्ट का CJ बनाने की सिफारिश
सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार से विभिन्न हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों के रूप में 4 जजों की नियुक्ति की सिफारिश की है। कॉलेजियम में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस बीवी नागरत्ना शामिल हैं।

26 अक्टूबर को हुई एक बैठक में तेलंगाना हाई कोर्ट के जस्टिस पी. सैम कोशी को दिल्ली हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई। इसी तरह वर्तमान में गुजरात हाई कोर्ट में कार्यरत जस्टिस मानस रंजन पाठक को गुजरात हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है। इसके अलावा, कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस तपाब्रत चक्रवर्ती को तेलंगाना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश और पटना हाई कोर्ट के जस्टिस सुधीर सिंह को उत्तराखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts