PlayBreaking News

83 Trailer: रणवीर सिंह की '83' का ट्रेलर रिलीज, विदेशी जमीन पर जीत की कहानी देख खुश हुए फैंस

Follow on Google News
मुंबई। सुपरस्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म '83' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में रणवीर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं और दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। रणवीर ने खुद भी फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है।

अंडरडॉग्स की सच्ची कहानी

रणवीर ने फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, "अंडरडॉग्स की अविश्वसनीय सच्ची कहानी, जिन्होंने अकल्पनीय काम किया। 83 ट्रेलर हिंदी में रिलीज हो गया है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 24 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 3डी में भी। #ThisIs83।" [embed]https://www.instagram.com/tv/CW4nonionNW/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed]

'83' का ट्रेलर

रणवीर सिंह की इस फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट 47 सेकंड का है, जिसमें 1983 में हुए क्रिकेट के वर्ल्ड कप की कहानी को देशभक्ति और जज्बे के साथ दिखाया गया है। इसमें रणवीर सिंह हूबहू कपिल देव की तरह लग रहे हैं।

ट्रेलर की कहानी

इस फिल्म में साफ दिखाया गया है कि कैसे भारतीय खिलाड़ी विदेशी धरती पर अपने देश का सिर ऊंचा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। ट्रेलर की शुरुआत विदेशी धरती पर भारतीय क्रिकेट टीम के कमजोर खेल के साथ होती है, लेकिन जैसे जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है वैसे वैसे फिल्म के किरदारों का जज्बा दर्शकों के मन में जोश पैदा करने लगता है। आखिर में दिखाया गया है कि कैसे जब इंडिया की टीम क्रिकेट के मैदान में जीत हासिल करती है तो देशभर में दिवाली मनाई जाती है।

24 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म '83' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसे 3डी में भी रिलीज किया जाएगा।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

फिल्म ‘83’ में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, जीवा, पंकज त्रिपाठी, हार्डी सांधु, निशांत धहिया, ऐमी विर्क, साहिल खट्टर, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा और आर बद्री जैसे सितारे नजर आएंगे। ये भी पढ़ें- 83 Teaser: क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर बनी फिल्म का टीजर रिलीज, फिल्म की रिलीज डेट आई सामने
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts