PlayBreaking News

83 Teaser: क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर बनी फिल्म का टीजर रिलीज, फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

Follow on Google News
मुंबई। कपिल देव की जिंदगी पर बन रही फिल्म 83 का टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। टीजर के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी अनाउंसमेंट कर दिया गया है। इस फिल्म की कहानी 1983 के ऐतिहासिक क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर आधारित है।

83 का टीजर हुआ रिलीज

रणवीर सिंह ने फिल्म का टीजर शेयर किया है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, कन्नड, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज को जाएगी। वहीं दीपिका फिल्म में कपिल देव की वाइफ रोमी का रोल प्ले करेंगी। [embed]https://www.instagram.com/tv/CWubpTaIvNx/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed] रणवीर सिंह ने इस टीजर को साझा करते हुए लिखा- भारत की सबसे बड़ी जीत के पीछे की कहानी। सबसे बड़ी ग्लोरी। 24 दिसंबर 2021 को फिल्म 83 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म फैंस के लिए क्रिसमस का तोहफा है। ये भी पढ़ें- 26/11 Mumbai Attack: मुंबई आतंकी हमले के खौफनाक मंजर को बयां करती ये फिल्में, जिन्हें देख कांप उठेगी रूह!

वर्ल्ड कप की झलक

1983 में वेस्ट इंडीज को हराकर भारत ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी। टीजर में उसी जीत की हल्की सी झलक देखने को मिल रही है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts