26/11 Mumbai Attack: मुंबई आतंकी हमले के खौफनाक मंजर को बयां करती ये फिल्में, जिन्हें देख कांप उठेगी रूह!

Follow on Google News
साल 2008, तारीख 26 नवंबर... ये वही काला दिन है जब माया नगरी मुंबई पर आतंकियों ने नापाक हरकत को अंजाम दिया था। स्टेशन, होटल, कैफे, अस्पताल हर जगह उन 10 आतंकवादियों ने अपना खूनी खेल खेला था। तीन दिन तक मुंबई को छल्ली करने का खूनी खेल जब खत्म हुआ, तब तक करीब 160 लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं 300 से ज्यादा लोग घायल। इस हादसे को कोई भूला नहीं सकता। इस हमले के खौफनाक मंजर को लेकर हिंदी सिनेमा में कई फिल्में बनी हैं। आज हम आपकों उन्हीं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मुंबई आतंकी हमले पर बनी हैं। यहां जानें बॉलीवुड कि उन फिल्मों के बारे में जिसने मुंबई में हुए हमले के दर्द को बयां किया है। [caption id="attachment_10713" align="aligncenter" width="462"] द अटैक ऑफ 26/11 (2013)[/caption]

द अटैक ऑफ 26/11 (2013)

राम गोपाल वर्मा ने 2013 में 'द अटैक ऑफ 26/11' फिल्म का निर्माण किया। इस फिल्म में नाना पाटेकर मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर के किरदार में नजर आए हैं। बॉलिवुड की यह एकमात्र फिल्म है, जो मुंबई हमले के हर पक्ष को दिखाती है। फिल्म में बड़ी ही गहराई के साथ मुंबई हमले में 10 आतंकी और अजमल कसाब का कहानी को दिखाया गया है। [caption id="attachment_10714" align="aligncenter" width="462"] होटल मुंबई (2019)[/caption]

होटल मुंबई (2019)

साल 2019 में बनी इस फिल्म को एंथनी मैरास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 'होटल मुंबई' उसी ताज होटल के अटैक पर आधारित है। दरअसल, 26 नवंबर को हुए हमले में ताज होटल आतंकवादियों का मुख्य निशाना था। जिस वक्त ये हमला हुआ विदेशी टूरिस्ट भी यहां ठहरे हुए थे। फिल्म में दिखाया गया है कि होटल स्टाफ कैसे लोगों की जान बचाता है और हमले के दौरान होटल में क्या क्या होता है। [caption id="attachment_10715" align="aligncenter" width="462"] ताज महल[/caption]

ताज महल

इस फिल्म में 18 साल की एक फ्रांसीसी लड़की की कहानी को दिखाया गया है, जो हमले के दौरान होटल के कमरे में अकेली होती है। उसने उस दौरान क्या महसूस किया और कैसे खुद को बचाया ये देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। [caption id="attachment_10716" align="aligncenter" width="462"] फैंटम (2015)[/caption]

फैंटम (2015)

फिल्म में मुंबई में हुए आतंकी हमले की जबावी कार्रवाई और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में सैफ अली खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म मुंबई हमले पर लिखी किताब 'मुंबई एवेंजर्स' पर आधारित है। इस फिल्म में हमले के बाद भारत की तरफ से शुरु हुए आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के बारे में दिखाया गया है। [caption id="attachment_10717" align="aligncenter" width="462"] वन लेस गॉड (2017)[/caption]

वन लेस गॉड (2017)

आम तौर पर जब 26/11 जैसे आतंकी हमलों पर फिल्म बनती है, तो उसमें पुलिस और स्थानीय लोगों की कहानी के आधार पर स्क्रिंप्ट लिखी जाती है। लेकिन 'वन लेस गॉड' थोड़ी अलग है। इस फिल्म की कहानी उन विदेशी पर्यटकों पर आधारित है, जो आतंकियों का निशाना बने। फिल्म में एक पर्यटकों के ग्रुप और उनके सर्वाइवल कहानी दिखाई गई है। फिल्म में जोसेफ माल्हर, सुखराज दीपक, मिहिका राव और कबीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। [caption id="attachment_10718" align="aligncenter" width="462"] शाहिद (2012)[/caption]

शाहिद (2012)

फिल्म में 26/11 मुंबई हमले के एक अलग पक्ष को दिखाया गया है। यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता और वकील शाहिद आजमी की असल जिंदगी की कहानी पर आधारित है। 'शाहिद' एक मुलसमान लड़का है, जिसे POTA कानून के तहत गिरफ्तार किया जाता है और खूब टॉर्चर किया जाता है। रिहाई के बाद वो वकालत की पढ़ाई करता है, केस लड़ता है। शाहिद फहीम अंसारी के लिए कोर्ट में जिरह करता है, जिस पर 26/11 के हमलों में शामिल होने का आरोप है। फिल्म में राजकुमार राव लीड रोल में हैं। डायरेक्शन हंसल मेहता का है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts