Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पालिताना समेत देश के 7 शहर जहां नहीं बिकता नॉनवेज

धार्मिक नगरी के कारण इन शहरों में शाकाहारी खाना ही प्रमुख भोजन, श्रद्धालु भी खाते हैं शौक से
Follow on Google News
पालिताना समेत देश के 7 शहर जहां नहीं बिकता नॉनवेज
नई दिल्ली। भारत में जहां 39% लोग वेजिटेरियन हैं तो वहीं नॉनवेज खाने वाले भी बड़ी संख्या में हैं। भारत में कुछ ऐसे शहर भी हैं, जो घूमने के लिए तो पसंदीदा हैं, लेकिन धार्मिक नगरी के चलते यहां नॉनवेज नहीं मिलता। वृंदावन-मथुरा: वृंदावन भगवान श्रीकृष्ण की नगरी है और ज्यादातर भक्तों का आना-जाना लगा रहता है, इसलिए इस शहर में हर जगह आपको ज्यादातर छोटे से बड़े रेस्टोरेंट में वेजिटेरियन खाना ही परोसा जाता है और नॉनवेज नहीं मिलेगा। वहीं मथुरा में भी नॉनवेज नहीं मिलता है।

गुजरात का पालिताना

गुजरात को वहां के स्वादिष्ट व्यंजनों और व्यापार के लिए जाना जाता है, लेकिन इसके अलावा यहां पर घूमने की भी कई बेहतरीन जगह हैं। गुजरात के भावनगर जिले में मौजूद शहर पालिताना में नॉनवेज नहीं मिलेगा, क्योंकि यह मंदिरों का शहर कहलाता है और जैन धर्म मानने वालों के लिए यह बेहद खास जगह है। यहां पर मांसाहारी चीजों पर बैन लगा हुआ है।

शिव की नगरी वाराणसी

गंगा के खूबसूरत घाटों से सजी वाराणसी नगरी भगवान शिव के भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है, लेकिन यहां की सुंदरता भी पर्यटकों को इस शहर में खींच लाती है। वाराणसी भी एक ऐसी जगह है, जहां दूरदूर तक आपको नॉनवेज का नामो-निशान नहीं मिलेगा।

तमिलनाडु के मदुरै में मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर

दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के शहर मदुरै में भी ज्यादातर हर जगह शाकाहारी खाना ही मिलता है, क्योंकि यहां पर लोगों की आस्था का केंद्र मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर है। इसके अलावा यहां पर कई अन्य प्राचीन मंदिर भी बने हुए हैं।

उत्तराखंड में आस्था का केंद्र हैं हरिद्वार और ऋषिकेश

मां गंगा की नगरी हरिद्वार अध्यात्म और आस्था का केंद्र है। इसी तरह से ऋषिकेश में भी ज्यादातर लोग आध्यात्मिक शांति के लिए जाते हैं। इन दोनों ही शहरों में आपको ज्यादातर शाकाहारी खाना ही मिलेगा। खासतौर पर आपको उन जगहों के आसपास बिल्कुल भी मांसाहारी चीजें नहीं मिलेंगी, जहां भक्तों का आना-जाना है।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts