Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

National Film Awards : 'पुष्पा' के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर, आलिया भट्ट और कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस; 'रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट' ने जीता बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड

Follow on Google News
National Film Awards : 'पुष्पा' के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर, आलिया भट्ट और कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस; 'रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट' ने जीता बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क। देश के सबसे प्रतिष्ठित नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का अनाउंसमेंट किया गया। 2023 में पुरस्कारों का 69वां संस्करण आयोजित किया है, जिसमें मुख्य रूप से 2021 में रिलीज हुई फिल्मों को शामिल किया गया है। हिंदी फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट'को बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड जीता है। जबकि आलिया भट्ट ने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी' और कृति सैनन ने ‘मिमी' में अपनी भूमिकाओं के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। वहीं साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को तेलुगु फिल्म ‘पुष्पा: द राइज (पार्ट-1)' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया है। फिल्म निर्माता केतन मेहता ने नेशनल अवॉर्ड्स , 2021 के लिए 11 सदस्यीय जूरी की अध्यक्षता की।

पंकज त्रिपाठी को मिला बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड

बेस्ट डायरेक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मराठी फिल्म ‘गोदावरी' के लिए निखिल महाजन को दिया गया। पंकज त्रिपाठी को ‘मिमी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और पल्लवी जोशी को ‘द कश्मीर फाइल्स' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है। विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन वाली ‘द कश्मीर फाइल्स' ने राष्ट्रीय एकीकरण पर बेस्ट फिल्म के लिए नरगिस दत्त अवॉर्ड भी जीता। दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए बेस्ट लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार ‘RRR' के तेलुगु संस्कार को दिया गया है।

69वें नेशनल अवॉर्ड की पूरी लिस्ट

बेस्ट फीचर फिल्म सरदार उधम, रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट्स
बेस्ट एक्टर अल्लू अर्जुन (पुष्पा- द राइज)
बेस्ट एक्ट्रेस  आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)
बेस्ट डायरेक्शन निखिल महाजन मराठी फिल्म गोदावरी
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर पंकज त्रिपाठी (मिमी)
स्पेशल जूरी अवॉर्ड शेरशाह
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन डीएसपी (पुष्पा और आरआरआर)
नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म द कश्मीर फाइल्स
बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर सरदार उधम सिंह
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन सरदार उधम सिंह
बेस्ट एडिंटिंग गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट कोरियोग्राफी आर आर आर
बेस्ट सिनेमामोटोग्राफी सरदार उधम सिंह
बेस्ट मेल सिंगर काल भैरव
मनोरंजन जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts