Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिका के 6 राज्य बाढ़ की चपेट में, केन्टकी में सबसे ज्यादा तबाही, अब तक 15 लोगों की मौत, ठंड ने भी बढ़ाई मुश्किलें

Follow on Google News
अमेरिका के 6 राज्य बाढ़ की चपेट में, केन्टकी में सबसे ज्यादा तबाही, अब तक 15 लोगों की मौत, ठंड ने भी बढ़ाई मुश्किलें
वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका के केन्टकी, जॉर्जिया, वर्जीनिया, पश्चिम वर्जीनिया, टेनेसी और इंडियाना राज्यों में भीषण बाढ़ का संकट बना हुआ है। इन राज्यों में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। सबसे ज्यादा तबाही केन्टकी में देखने को मिली, जहां पिछले 6 दिनों में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा पश्चिम वर्जीनिया में 2 और जॉर्जिया में 1 व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। बाढ़ के अलावा, अमेरिका के पूर्वी राज्यों में पोलर वोर्टेक्स की वजह से भीषण ठंड का कहर भी जारी है। ठंड और बाढ़ के इस दोहरे संकट से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।

9 करोड़ लोग प्रभावित, स्कूल और बिजली व्यवस्था ठप

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के पूर्वी हिस्सों में करीब 9 करोड़ लोग कड़ाके की ठंड से जूझ रहे हैं। कई जगहों पर तापमान माइनस 50 से माइनस 60 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इस कड़ाके की ठंड के चलते हजारों स्कूल बंद कर दिए गए हैं। 14,000 से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो चुकी है। 17,000 से अधिक स्थानों पर पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। पाइप फटने और सड़कों पर बर्फ जमने से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

केन्टकी में 1000 से ज्यादा बचाव अभियान

केन्टकी में बाढ़ की स्थिति सबसे गंभीर बनी हुई है। गवर्नर पैट्रिक मॉरिसी ने बताया कि लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण कई लोग लापता हो गए हैं और बचाव दल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं। अब तक 1000 से अधिक बचाव अभियान चलाए जा चुके हैं। केन्टकी में 6 इंच (15 सेमी) तक बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिससे नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया।

अगले कुछ दिनों में और बढ़ेगा संकट

नेशनल वेदर सर्विस ने चेतावनी जारी की है कि केन्टकी और उसके आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों में नदियों का जलस्तर और बढ़ सकता है। साथ ही, प्रभावित क्षेत्रों में तापमान में और ज्यादा गिरावट आने की आशंका जताई गई है। ये भी पढ़ें- दिल्ली को मिली नई मुख्यमंत्री, रेखा गुप्ता संभालेंगी कमान, प्रवेश वर्मा होंगे डिप्टी सीएम
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts