Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली को मिली नई मुख्यमंत्री, रेखा गुप्ता संभालेंगी कमान, प्रवेश वर्मा होंगे डिप्टी सीएम

Follow on Google News
दिल्ली को मिली नई मुख्यमंत्री, रेखा गुप्ता संभालेंगी कमान, प्रवेश वर्मा होंगे डिप्टी सीएम
दिल्ली को उसकी नई मुख्यमंत्री मिल गई है। भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री चुना गया। प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री और विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। बुधवार शाम को हुई बैठक में इस फैसले की औपचारिक घोषणा की गई।  दिल्ली में भाजपा से मुख्यमंत्री बनने वाली दूसरी महिला है, इससे पहले 1998 में सुषमा स्वराज ने मुख्यमंत्री का पद संभाला था। बता दें, रेखा गुप्ता 2025 में पहली बार विधायक बनी हैं, इससे पहले वो दो बार विधानसभा का चुनाव हार चुकी हैं।

पहले से तय था नाम, RSS की पसंद बनीं रेखा गुप्ता

विधायक दल की बैठक से पहले ही यह लगभग तय हो गया था कि मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी रेखा गुप्ता को सौंपी जाएगी। भाजपा के करीबी सूत्रों के अनुसार, RSS ने उनके नाम की सिफारिश की थी, जिसे पार्टी ने स्वीकार कर लिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। उन्होंने सभी विधायकों से बातचीत कर उनकी राय ली और फिर बैठक में नाम की घोषणा की गई।

रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह

रेखा गुप्ता 20 फरवरी को दोपहर 12:35 बजे रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ पूरी मंत्री परिषद भी शपथ लेगी। दिल्ली के मुख्य सचिव की ओर से जारी निमंत्रण के अनुसार, इस कार्यक्रम में करीब 30,000 मेहमानों के शामिल होने की संभावना है।
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts