Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

50 हजार की फिरौती वसूली, 16 घंटे तक बनाया बंधक, भोपाल में शारिक मछली ने किया युवक को किडनैप, पुलिस ने नहीं दर्ज की FIR

50 हजार की फिरौती वसूली, 16 घंटे तक बनाया बंधक, भोपाल में शारिक मछली ने किया युवक को किडनैप, पुलिस ने नहीं दर्ज की FIR

भोपाल। राजधानी भोपाल में पकड़े गए ड्रग तस्कर यासीन मछली के चाचा शारिक मछली पर एक युवक ने अगवा कर 16 घंटे तक बंधक बनाया रखे जाना का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि छोड़ने के बदले पचास हजार की फिरौती वसूली। जब वह अशोका गार्डन थाने में शिकायत दर्ज करने पहुंचा तो पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। युवक ने बताया कि यह मामला 2021 का है।

16 घंटे तक बनाया बंधक, 50 हजार की फिरौती वसूली

पीड़ित राजेश तिवारी ने शारिक मछली पर आरोप लगाया है कि 29 अक्टूबर 2021 को शारिक और उसके तीन साथियों ने लाल रंग की थार कार से रिवॉल्वर अड़ाकर अशोका गार्डन इलाके से मुझे किडनैप कर लिया था। फिर हथाईखेड़ा के फार्महाउस में 16 घंटे बंधक बनाया, बेरहमी से पीटा और छोड़ने के बदले में पचास हजार रुपए की फिरौती वसूली। पूरे मामले की शिकायत पीड़ित ने अशोका गार्डन थाने में की लेकिन पुलिस ने 15 दिन से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी शारिक पर FIR दर्ज नहीं की।

झांकी में बैनर नहीं लगाया इसलिए नाराज था शारिक

राजेश का कहना है कि 2021 में शारिक मेरी गणेश जी कि झांकी पर आया थ। जहां शारिक ने उनसे झांकी में उसका और उसके करीबी मंत्री दोस्त का बैनर लगाने को कहा, लेकिन मैंने यह बोलकर मना कर दिया कि किसी धार्मिक कार्य में राजनीति नहीं होनी चाहिए। इसी बात को लेकर शारिक मछली मुझसे नाराज था। जिसके बाद शारिक ने अशोका गार्डन में बनी मेरी दुकान को अतिक्रमण बताकर तुड़वा दिया। इस दुकान पर वह कब्जा करना चाहता था, लेकिन मैंने उस स्थान पर एक मंदिर बना दिया।

ये भी पढ़ें: कभी Google में की थी इंटर्नशिप, अब Chrome Browser को खरीदने का रखा प्रस्ताव, जानिए कौन हैं Perplexity AI के co-founder अरविंद श्रीनिवास

लड़किया को भी बनाया था बंधक

राजेश तिवारी ने बताया कि जब उन्हें फार्महाउस में बंधक रखा था, तब वहां कुछ लड़कियां भी बंधक थीं, जिन्हें अलग-अलग कमरों में बंद कर रखा था। उनके साथ भी गलत व्यवहार किया गया था। जब उन्हें छोड़ा गया, तो पुलिस ने उनकी शिकायत भी तक दर्ज नहीं की।

Uploaded media

 

पीड़ित के खिलाफ दो फर्जी केस दर्ज

राजेश रेलवे मे कर्मचारी थे, लेकिन शारिक के साथी जो एक मंत्री थे, उसने राजेश के खिलाफ रेप और हत्या के प्रयास के दो फर्जी केस भी दर्ज कराए, जिसके बाद उन्हें रेलवे की नौकरी से हाथ धोना पड़ा।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts