Chemistry Nobel Prize 2026: हेनरी बी. कगन और केन्सो सोआई को मिला केमिस्ट्री का नोबेल

2026 के रसायन विज्ञान नोबेल के लिए हेनरी बी. कगन और केन्सो सोआई को सम्मानित किया गया है। दोनों वैज्ञानिकों की खोज ने दर्पण छवि वाले अणुओं में से किसी एक रूप को चुनकर बनाने की प्रक्रिया को समझने में मदद की है। दोनों वैज्ञानिकों को दिसंबर में स्टॉकहोम में मेडल, डिप्लोमा और करीब 11.5 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
दवाओं के निर्माण में मिलेगी खोज की मदद
वैज्ञानिकों ने बताया कि एक रासायनिक प्रक्रिया में दर्पण छवि वाले दो अणुओं में से सिर्फ एक रूप को कैसे तैयार किया जा सकता है। उनकी यह खोज दवाओं समेत कई तरह के रसायनों के निर्माण में उपयोगी मानी जा रही है।
चिरल अणुओं के असंतुलन को समझाया
हेनरी बी. कागन और केंसो सोई ने बताया कि रासायनिक प्रतिक्रियाओं में किसी एक चिरल रूप की मामूली बढ़त कैसे समय के साथ बहुत बड़े असंतुलन में बदल सकती है। यह प्रक्रिया दवाओं और जैविक प्रणालियों में खास महत्व रखती है, क्योंकि शरीर अक्सर चिरल अणु के एक ही रूप को पहचानता है।
केंसो सोई की ऑटोकैटेलिटिक प्रतिक्रिया
केंसो सोई ने ऐसी ऑटोकैटेलिटिक प्रतिक्रिया की खोज की, जिसमें बनने वाला अणु उसी तरह के नए अणुओं के निर्माण को तेज करता है। इससे शुरुआत का छोटा सा अंतर धीरे-धीरे बढ़कर लगभग पूरी तरह एक ही चिरल रूप के प्रभुत्व में बदल सकता है।
जीवन की उत्पत्ति से जुड़ी अहम खोज
इस खोज से वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद मिली कि अमीनो एसिड और शर्करा जैसे जैविक अणु जीवन में एक खास चिरल रूप में ही अधिक मात्रा में क्यों पाए जाते हैं। इसका महत्व जीवन की उत्पत्ति को समझने के साथ आधुनिक दवा निर्माण में भी माना जा रहा है।




















