Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

2 दर्जन IAS को पहली बार कलेक्टर बनने का इंतजार, कई हुए नाउम्मीद

मोहन सरकार से पहले के जमे कलेक्टर-कमिश्नर पर टिकीं निगाहें
Follow on Google News
2 दर्जन IAS को पहली बार कलेक्टर बनने का इंतजार, कई हुए नाउम्मीद
पुष्पेन्द्र सिंह-भोपाल। डॉ. मोहन सरकार को बने आठ माह पूरे हो गए। इस दौरान तबादला, प्रभार बदलने या अतिरिक्त प्रभार मिलने के मामले में हर दिन औसतन एक आईएएस प्रभावित हुआ। सरकार ने 25 से अधिक जिलों के कलेक्टर बदल दिए तो मंत्रालय में पदस्थ 95 प्रतिशत वरिष्ठ आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया। बावजूद, दो दर्जन से अधिक आईएएस अभी भी पहली बार कलेक्टर बनने की बाट जोह रहे हैं। लगभग 15 आईएएस एक बार फिर मैदानी पोस्टिंग के लिए मुख्यमंत्री की ओर देख रहे हैं। राज्य सरकार ने 2015 बैच के आईएएस अफसरों को कलेक्टर बनाने की शुरुआत कर दी है। लेकिन, इसके पहले के बैच के दो दर्जन अधिकारी अब तक कलेक्टर नहीं बन पाए हैं। वर्ष 2008 बैच की उर्मिला शुक्ला इंतजार करते-करते नाउम्मीद हो गईं। वर्ष 2011 बैच की सीधी भर्ती वाली नेहा मारव्या अब तक मंत्रालय में पदस्थ हैं।

इन्हें पहली कलेक्टरी का इंतजार

चंद्रशेखर वालिंबे, सपना निगम, नेहा मारव्या, प्रीति जैन, ऊषा परमार, हरि सिंह मीना, सरिता बाला ओम प्रजापति, गिरीश मिश्रा, वीरेन्द्र कुमार सिंह, दिनेश कुमार मौर्य, राजेश कुमार ओगरे, भारती ओगरे, मीनाक्षी सिंह, अमर बहादुर सिंह, मीनाक्षी सेतियां, पवन कुमार जैन, दिलीप कुमार कापसे, विनय निगम, नियाज अहमद, नीतू माथुर, अंजु पवन भदौरिया, जमुना भिड़े। 2009 बैच के एक मात्र कलेक्टर सत्येन्द्र सिंह:वरिष्ठता क्रम में 2009 बैच के एक मात्र सत्येन्द्र सिंह गुना के कलेक्टर हैं। जबकि 2010 बैच के आशीष सिंह इंदौर और कौशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल के कलेक्टर हैं।

ये अधिकारी मोहन सरकार बनने के पहले से पदस्थ

कलेक्टर : संजीव श्रीवास्तव भिंड, रविंद्र कुमार चौधरी शिवपुरी, प्रवीण सिंह सीहोर, अनुराग वर्मा सतना, डॉ.फटिंग राहुल हरिदास बड़वानी, सुभाष कुमार द्विवेदी अशोकनगर, अरविंद कुमार दुबे रायसेन, प्रियंक मिश्रा धार, अरुण कुमार विश्वकर्मा निवाड़ी, रिषव गुप्ता देवास, अंकित अस्थाना मुरैना, भव्या मित्तल बुरहानपुर। आयुक्त जबलपुर संभाग अभय मिश्रा और सागर संभाग के आयुक्त वीरेन्द्र सिंह रावत भी नई सरकार के पहले से पदस्थ हैं।

ये आस में रिटायर हो गए

आश्कृत तिवारी, एनपी डेहरिया, अशोक शर्मा, अनिल खरे, बीएस कुलेश, एलके द्विवेदी।

उम्मीद में ये हो गए सीनियर

शैलबाला मार्टिन, अमरपाल सिंह, छोटे सिंह, दिनेश श्रीवास्तव।

नई सरकार आने के पहले से मैदानी पोस्टिंग की आस

आरपीएस जादौन, मोहित बुंदस, गौतम सिंह, अजय कटेसरिया, निधि निवेदिता, रोहित सिंह, राजीव रंजन मीना, केडी त्रिपाठी, विवेक श्रोतीय, रजनी सिंह, उमा माहेश्वरी।

मैं कलेक्टर बनने का सपना देखता रहा और रिटायर हो गया

सभी सरकारें एक जैसी होती हैं। कई बार उम्मीद जागी कि अब कलेक्टर बना दिया जाएगा लेकिन मेरे जूनियर बनते गए, लेकिन मेरा नंबर नहीं आया। आखिरकार एक दिन बिना कलेक्टर बने रिटायर हो गया। सरकार को कम से कम एक मौका तो देना ही चाहिए। जिले का मुखिया बनना हर आईएएस का सबसे बड़ा सपना होता है। -बीएस कुलेश, आईएएस (सेवानिवृत्त)
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts