Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

HAQ Controversy :इंदौर हाईकोर्ट में फिल्म 'हक' पर हुई सुनवाई, फैसला सुरक्षित

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने इमरान हाशमी और यामी गौतम अभिनीत फिल्म ‘हक’ की रिलीज पर रोक लगाने की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखा। शाह बानो के परिवार का आरोप था फिल्म में तथ्यों से छेड़छाड़, भ्रामक चित्रण किया गया है।प्रोड्यूसर बोले- कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं...
इंदौर हाईकोर्ट में फिल्म 'हक' पर हुई सुनवाई, फैसला सुरक्षित
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। इंदौर हाई कोर्ट में आने वाली फिल्म हक की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली एक याचिका पर सुनवाई हुई। यह फिल्म शाह बानो के ऐतिहासिक तीन तलाक मामले पर आधारित है। लेकिन उनके परिवार ने फिल्म में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। यह फिल्म 7 नवंबर को रिलीज होनी है।

    Twitter Post

    परिवार ने जताई आपत्ति

    बता दें कि, शाह बानो की बेटी सिद्दीका ने अपने वकील के माध्यम से याचिका दायर की। उनका कहना है कि फिल्म में उनकी मां शाह बानो को जिस तरह से दिखाया गया है।  वह भ्रामक और आपत्तिजनक है। परिवार ने अदालत से मांग की है कि फिल्म की रिलीज पर तुरंत रोक लगाई जाए क्योंकि यह तथ्यों से छेड़छाड़ करके बनाई गई है।

    Uploaded media

     प्रोड्यूसर बोले: कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं

    फिल्म हक के प्रोड्यूसर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कोर्ट को बताया कि फिल्म में कोई आपत्तिजनक या गलत सामग्री नहीं है। यह फिल्म 1985 के ऐतिहासिक तीन तलाक कानूनी लड़ाई पर आधारित है और इसे पूरी तरह से तथ्यात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने जोर दिया कि फिल्म का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ी गई इस ऐतिहासिक लड़ाई को समाज के सामने लाना है  न कि किसी की भावनाओं को आहत करना।

    फैसले पर टिकी निगाहें

    दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, हाई कोर्ट ने इस महत्वपूर्ण मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है, जिससे 7 नवंबर को होने वाली फिल्म की रिलीज पर सस्पेंस बढ़ गया है। इसमें एक्टर इमरान हाशमी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने मुख्य भूमिका निभाई है। अब हाई कोर्ट का फैसला ही यह तय करेगा कि फिल्म अपने तय समय पर रिलीज होगी या उस पर रोक लगेगी। देश भर में लोग उत्सुकता से कोर्ट के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।

    Uploaded media
    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts