Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Women's Cricket World Cup:वर्ल्ड कप विजेता बेटियों से PM मोदी ने की मुलाकात, ट्रॉफी-जर्सी के साथ क्लिक हुई यादगार तस्वीरें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार महिला वनडे विश्व कप जीतकर देश का नाम रोशन किया है। टीम अब दिल्ली पहुंची है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर अपनी ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रही है।
वर्ल्ड कप विजेता बेटियों से PM मोदी ने की मुलाकात, ट्रॉफी-जर्सी के साथ क्लिक हुई यादगार तस्वीरें
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार महिला वनडे विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम दिल्ली पहुंची और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। खिलाड़ियों का होटल पहुंचते ही गुलाब की पंखुड़ियों से जोरदार स्वागत किया गया। जिनमें जेमिमा रोड्रिग्स सहित कुछ खिलाड़ी ढोल की थाप पर जमकर थिरके। टीम इंडिया के इस दल में फाइनल मैच से बाहर रही इंजर्ड प्लेयर प्रतिका रावल भी व्हीलचेयर से शामिल हुईं, और टीम ने अपनी जीत का जश्न मनाया।

    टीम इंडिया दिल्ली पहुंची

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नवी मुंबई में महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विश्व कप जीता। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम की यह जीत भारत के लिए ऐतिहासिक है। रविवार को हुई इस शानदार जीत के बाद टीम मंगलवार को दिल्ली पहुंची और ताज पैलेस होटल में रुकी। होटल पहुंचते ही खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई गई। जेमिमा रौड्रिग्स, राधा यादव और स्नेह राणा ढोल की थाप पर नाचें ।

    एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टीम का स्वागत निजी और चार्टर्ड विमानों के लिए बनाए गए विशेष टर्मिनल पर हुआ। सुरक्षा कारणों से आम जनता को प्रवेश की अनुमति नहीं थी। मुंबई से टीम की उड़ान स्टार एयर की विशेष चार्टर्ड उड़ान (एस5 8328) से हुई। टीम का हवाई अड्डे पर मुख्य कोच अमोल मजूमदार और अन्य सदस्यों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

    Uploaded media

    प्रधानमंत्री से विशेष मुलाकात

    टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग, पर मुलाकात की। इस मौके पर कप्तान हरमनप्रीत कौर और अन्य टीम सदस्य प्रधानमंत्री से मिले और अपनी ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को पीएमओ से इस मुलाकात के लिए दो दिन पहले औपचारिक निमंत्रण मिला था।

    Twitter Post

    प्रतिका रावल भी हुई शामिल

    मुलाकात में विशेष रूप से प्रतिका रावल भी शामिल हुईं, जिन्हें सेमीफाइनल से पहले टखने और घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। वह व्हीलचेयर पर बैठकर प्रधानमंत्री से मिलीं।

    भारत का पहला महिला विश्व कप खिताब

    यह भारत की महिला क्रिकेट टीम का पहला विश्व कप खिताब है। इससे पहले टीम चार बार फाइनल में पहुंची थी, लेकिन साल 2005 और 2017 में वनडे जबकि 2020 में टी20 विश्व कप फाइनल में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस जीत ने उन पिछली हारों की भरपाई कर दी और महिला क्रिकेट में भारत के लिए गौरवपूर्ण क्षण बना।

    भविष्य की योजनाएँ

    प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद खिलाड़ी अपने-अपने घर लौटेंगे। वहीं शेफाली वर्मा को नागालैंड में अंतर-जोन्स टी20 टूर्नामेंट में उत्तरी क्षेत्र की टीम की कमान संभालनी है। 

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

    Latest Posts