Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोनिया गांधी बनीं राज्यसभा सांसद, अश्विनी वैष्णव समेत 14 सांसदों को सभापति जगदीप धनखड़ ने दिलाई शपथ

Follow on Google News
सोनिया गांधी बनीं राज्यसभा सांसद, अश्विनी वैष्णव समेत 14 सांसदों को सभापति जगदीप धनखड़ ने दिलाई शपथ
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत 14 सांसदों ने गुरुवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने नए संसद भवन में उन्हें शपथ दिलाई। सोनिया गांधी ने राजस्थान से उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली जबकि वैष्णव ने ओडिशा से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।

14 नेताओं ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

कर्नाटक से कांग्रेस नेता अजय माकन और सैयद नासिर हुसैन, उत्तर प्रदेश से भाजपा नेता आरपीएन सिंह और पश्चिम बंगाल से भाजपा के समिक भट्टाचार्य उन 14 नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर बिहार से निर्वाचित संजय कुमार झा, ओडिशा की सत्तारूढ़ बीजू जनता दल से सुभाशीष खूंटिया और देबाशीष सामंत्रे जबकि राजस्थान से भाजपा के टिकट पर निर्वाचित मदन राठौड़ ने भी उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली। आंध्र प्रदेश से वाईएसआरसीपी नेता गोला बाबू राव, मेधा रघुनाथ रेड्डी और येरम वेंकट सुब्बा रेड्डी ने भी राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। सभी ने बाद में राज्यसभा सभापति के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाई।

शपथ ग्रहण में प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद

राज्यसभा सचिवालय ने बताया कि ओडिशा और राजस्थान से शपथ लेने वाले सदस्यों का कार्यकाल गुरुवार से आरंभ हुआ। जबकि आज शपथ लेने वाले सदस्यों का कार्यकाल बुधवार से आरंभ माना जाएगा। सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा की सदस्य बनी हैं। उन्होंने सदन के नेता पीयूष गोयल और कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान उनकी बेटी प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और महासचिव पी सी मोदी भी इस मौके पर मौजूद थे। ये भी पढ़ें- 12 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ, 54 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts