ओंकारेश्वर : उत्सव के रंगों में सराबोर हुआ 'एकात्म धाम', देखिए ड्रोन कैमरे में कैद खूबसूरत नजारा...

खंडवा। जिले स्थित एकात्म धाम ओंकारेश्वर में ओंकार पर्वत पर स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का गुरुवार को अनावरण हो गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्वामी अवधेशानंद गिरी और दूसरे संतों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इसका अनावरण किया। पूजा के बाद उन्होंने प्रतिमा की परिक्रमा की। इसके साथ ही 'अद्वैत लोक' (शंकर संग्रहालय) की भी आधारशिला रखी। इस दौरान पत्नी साधना सिंह भी उनके साथ मौजूद रहीं।
सीएम और संतों ने पूजा के बाद प्रतिमा की परिक्रमा की।[/caption]
[caption id="attachment_88926" align="aligncenter" width="600"]
सीएम शिवराज ने पुष्प अर्पित किए।[/caption]
[caption id="attachment_88928" align="aligncenter" width="600"]
कलाकारों ने दी पारंपरिक वेशभूषा में लोक नृत्य की प्रस्तुति।[/caption]
21 कुंडिए हवन में शामिल सीएम।[/caption]
'स्टैच्यू ऑफ वननेस' का नाम दिया
आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची यह प्रतिमा एकात्मकता का प्रतीक है। इसे 'स्टैच्यू ऑफ वननेस' का नाम दिया गया है। ओंकार पर्वत (मांधाता पर्वत भी) की 11.5 हेक्टेयर जमीन पर अद्वैत लोक आकार ले रहा है। इसी के मध्य में आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित की गई है। [caption id="attachment_88889" align="aligncenter" width="600"]
सीएम और संतों ने पूजा के बाद प्रतिमा की परिक्रमा की।[/caption]
'एकात्म धाम' के ड्रोन VIDEO के लिए यहां क्लिक करें
https://twitter.com/psamachar1/status/1704814648434786369तस्वीरों में देखें खूबसूरत नजारा...
सीएम शिवराज ने पुष्प अर्पित किए।[/caption]
[caption id="attachment_88928" align="aligncenter" width="600"]
कलाकारों ने दी पारंपरिक वेशभूषा में लोक नृत्य की प्रस्तुति।[/caption]
5000 साधु-संत रहे मौजूद
5,000 साधु-संत, संन्यासियों, आचार्य व महामंडलेश्वर तथा 1,000 विद्वतजनों की उपस्थिति में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मूर्ति का अनावरण किया। इस विराट प्रतिमा को नर्मदा नदी के तट पर ओंकारेश्वर में स्थित मांधाता पर्वत के शिखर पर स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार साधु-संतों और विद्वतजनों का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री और पूज्य संतों द्वारा वैदिक यज्ञ अनुष्ठान में आहुति दी। [caption id="attachment_88888" align="aligncenter" width="600"]
21 कुंडिए हवन में शामिल सीएम।[/caption]
शिवोऽहम्" नृत्य नाटिका की प्रस्तुति के VIDEO के लिए यहां क्लिक करें
कलाकारों ने दी लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां
इस अवसर पर देशभर की शैव परंपरा के नृत्यों की प्रस्तुतियों के साथ ही भारतीय प्रदर्शनकारी शैलियों के कलाकारों द्वारा आचार्य प्रवर्तित पंचायतन पूजा परंपरा की प्रस्तुती दी गई। इसके बाद एकात्मता की मूर्ति का अनावरण किया गया। इसी दौरान मांधाता पर्वत पर बनने वाले अद्वैत लोक का भूमि एवं शिला-पूजन भी किया गया। 101 बटुकों द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण और शंखनाद के बीच मुख्यमंत्री चौहान और पूज्य संत एकात्मता की मूर्ति के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की।






















