Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

1 करोड़ 28 लाख नकद और 22 किलो चांदी बरामद, MP-गुजरात बॉर्डर पर झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जब्त माल का नहीं मिला मालिक

Follow on Google News
1 करोड़ 28 लाख नकद और 22 किलो चांदी बरामद, MP-गुजरात बॉर्डर पर झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जब्त माल का नहीं मिला मालिक
भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच गुजरात की सीमा से लगे मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले की पुलिस ने विशेष चैकिंग के दौरान एक बस से एक करोड़ 28 लाख रुपए नकद और 22 किलो 365 ग्राम चांदी जब्त की है।

बोरियों में मिली नकदी और चांदी

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश और गुजरात सीमा की चेक पोस्ट पर लगी पुलिस एवं SST की संयुक्त टीम ने रात 2 बजे पिटोल नाके पर इंदौर से राजकोट जाने वाली राहुल ट्रेवल्स की बस क्रमांक MP-13-Z-6432 को रोका गया। चेक करने पर डिक्की में रखी बोरियों में 500-500 रुपए की गड्डी और एक छोटी थैली में चांदी की सिल्लियां रखी हुई थी। संयुक्त टीम द्वारा नोटों की गड्डियों की गिनती करने पर 1 करोड़ 28 लाख नकद रुपए होना पाया गया। चांदी की सिल्लियों का वजन करने के लिए तोल कांटा बुलाया गया। चांदी का वजन 22 किलो 365 ग्राम पाया गया।

जब्त सामग्री को कोषालय में रखवाया

बस चालक विनोद हिरवे और योगेश डडोरे से पूछताछ की गई। प्रारंभिक पड़ताल में दोनों ने इस बात की जानकारी होने से इनकार किया कि जब्त सामग्री किसकी है। नकदी और चांदी को फिलहाल झाबुआ के कोषालय में रखवाया गया है। उक्त नकदी व चांदी किसकी है। कहां ले जाई जा रही थी, इसकी जांच पुलिस टीम द्वारा की जा रहीं है। वहीं लोकसभा चुनाव के मुद्दनेजर विभिन्न प्रमुख स्थानों पर नाके बनाकर विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। https://twitter.com/psamachar1/status/1776532546257355056 ये भी पढ़ें – BJP का स्थापना दिवस : मध्य प्रदेश में इतिहास रचने की तैयारी, दावा- आज भाजपा ज्वॉइन करेंगे एक लाख लोग; कांग्रेस ने कसा तंज मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts