PlayBreaking News

Zindagi Na Milegi Dobara 2 :‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा 2’ का ड्राफ्ट तैयार, फिर साथ दिख सकते हैं ऋतिक-फरहान-अभय

सुपरहिट फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ के सीक्वल को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। निर्देशक जोया अख्तर ने फिल्म का पहला ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। ऋतिक, फरहान और अभय को फिर साथ लाने की कोशिश जारी है। हालांकि, अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फैंस उत्साहित हैं।
Follow on Google News
‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा 2’ का ड्राफ्ट तैयार, फिर साथ दिख सकते हैं ऋतिक-फरहान-अभय
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    साल 2011 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ के सीक्वल को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच अब बड़ी अपडेट सामने आई है। खबर है कि निर्देशक जोया अख्तर ने फिल्म के सीक्वल का पहला ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है, जो लंबे समय से तीन दोस्तों की इस कहानी के अगले अध्याय का इंतजार कर रहे थे।

    ऋतिक, फरहान और अभय की तिकड़ी को साथ लाने की है कोशिश

    सूत्रों के मुताबिक, मेकर्स एक बार फिर ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल की तिकड़ी को साथ लाने की कोशिश में हैं। सीक्वल की कहानी में तीनों किरदारों को उनकी 40 की उम्र में दिखाया जाएगा, जहां जिंदगी के नए पड़ाव, जिम्मेदारियां और बदले हुए रिश्ते कहानी का हिस्सा बनेंगे। यानी यह फिल्म सिर्फ दोस्ती की मस्ती नहीं, बल्कि उम्र और अनुभव के साथ आए बदलावों को भी दर्शाएगी।

    फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है

    करीबी सूत्र का कहना है कि निर्देशक तभी सीक्वल बनाना चाहती थीं, जब कहानी में कुछ नया और सार्थक कहने को हो। यह फिल्म महज पुरानी यादों को दोहराने के लिए नहीं, बल्कि वक्त के साथ बदलते नजरिए और रिश्तों की गहराई को सामने लाने की कोशिश होगी। हालांकि, अभी तक फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि मूल स्टारकास्ट के साथ बातचीत जारी है और प्रोजेक्ट की दिशा काफी हद तक कलाकारों की तारीखों के तालमेल पर निर्भर करेगी।

    साल के अंत तक ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा 2’ पर काम शुरू हो सकता है

    अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो ‘दहाड़ 2’ की शूटिंग पूरी होने के बाद इस साल के अंत तक ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा 2’ पर काम शुरू हो सकता है। फिलहाल, फैंस को आधिकारिक ऐलान का इंतजार है, लेकिन ड्राफ्ट तैयार होने की खबर ने उम्मीदें जरूर जगा दी हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts