PlayBreaking News

Zepto IPO:कंपनी को मिली SEBI की मंजूरी, साल के अंत तक आ सकता है $1 बिलियन का बड़ा इश्यू

क्विक कॉमर्स सेक्टर की तेजी से बढ़ती इस स्टार्टअप कंपनी जेप्टो को मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिल गई है। कंपनी अपना IPO इस साल के अंत तक बाजार में ला सकती है।
Follow on Google News
कंपनी को मिली SEBI की मंजूरी, साल के अंत तक आ सकता है $1 बिलियन का बड़ा इश्यू

जेप्टो के बहुप्रतीक्षित आईपीओ (IPO) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। क्विक कॉमर्स सेक्टर की तेजी से बढ़ती इस स्टार्टअप कंपनी को मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी अपना IPO इस साल के अंत तक बाजार में ला सकती है। बताया जा रहा है कि यह आईपीओ करीब 1 बिलियन डॉलर यानी लगभग ₹11,000-12,000 करोड़ का हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह भारत के क्विक कॉमर्स सेक्टर के सबसे बड़े आईपीओ में शामिल होगा।

2025 में कंपनी की वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर पहुंची थी

रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2025 में जेप्टो की वैल्यूएशन करीब 7 अरब डॉलर आंकी गई थी। कंपनी ने बेहद कम समय में क्विक डिलीवरी मॉडल के जरिए बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। जेप्टो का फोकस 10 मिनट डिलीवरी मॉडल पर है और कंपनी देश के कई बड़े शहरों में तेजी से अपना नेटवर्क बढ़ा रही है।

बड़े इन्वेस्टमेंट बैंक संभालेंगे IPO

कंपनी के इस बड़े आईपीओ को मैनेज करने के लिए कई दिग्गज इन्वेस्टमेंट बैंक और फाइनेंशियल संस्थाएं जुड़ी हुई हैं। इनमें एक्सिस कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स, HSBC, IIFL सिक्योरिटीज, JM फाइनेंशियल, मॉर्गन स्टेनली और मोतीलाल ओसवाल शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार कंपनी अगले 6 से 8 हफ्तों में अपना अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर सकती है।

दिसंबर 2025 में गोपनीय तरीके से दाखिल किया था आवेदन

जानकारी के मुताबिक दिसंबर 2025 में कंपनी ने गोपनीय तरीके से IPO के लिए आवेदन किया था। इस इश्यू में अधिकतर हिस्सा नए शेयर जारी करने यानी प्राइमरी इश्यू का होगा। हालांकि आईपीओ का अंतिम आकार और शेयरों की कीमत अभी तय नहीं हुई है। बाजार की स्थिति और निवेशकों की मांग के आधार पर इसमें बदलाव संभव माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: RBI ने ब्रिटेन से वापस मंगाया 150 टन से ज्यादा सोना, फिर भी विदेशों में पड़ा है बड़ा गोल्ड रिजर्व

2029 तक मुनाफे में आने का लक्ष्य

अप्रैल 2026 में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक जेप्टो ने IPO से पहले बड़े संस्थागत निवेशकों के साथ बातचीत शुरू कर दी थी। कंपनी ने निवेशकों के सामने वित्त वर्ष 2029 तक टैक्स के बाद मुनाफे में आने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही कंपनी ने हर तिमाही कारोबार में 25-30 फीसदी ग्रोथ बनाए रखने की रणनीति भी बताई थी।

ये भी पढ़ें: SBI Q4 FY26: मुनाफा ₹19,684 करोड़ पहुंचा, निवेशकों को ₹17.35 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

क्विक कॉमर्स सेक्टर पर रहेगी बाजार की नजर

जेप्टो का IPO ऐसे समय आने जा रहा है जब भारत में क्विक कॉमर्स सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है। ऑनलाइन ग्रॉसरी और फास्ट डिलीवरी बिजनेस में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच निवेशकों की नजर इस इश्यू पर बनी हुई है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts