Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उधार के कपड़े और ज्वेलरी पहनती है ये एक्ट्रेस... रिवील किए लाइफ से जुड़े दो बड़े सीक्रेट्स, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Follow on Google News
उधार के कपड़े और ज्वेलरी पहनती है ये एक्ट्रेस...  रिवील किए लाइफ से जुड़े दो बड़े सीक्रेट्स, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क। दिग्गज अदाकार जीनत अमान आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। एकट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया है। डॉन, धर्म वीर और कुर्बानी जैसी धमाकेदाड़ फिल्मों में उन्होंने काम किया है। अभिनेत्री इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही वो उन्हें जिंदगी से जुड़ी सलाह भी देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर अपने दो सीक्रेट रिवील किए हैं। पहला खुलासा उन्होंने अपनी शादी को लेकर किया है, जबकि दूसरा उनके कपड़ों और ज्वेलरी से जुड़ा हुआ है।

जीनत का शौकिंग खुलासा

जीनत ने 17 अक्टूबर को अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वो अपने बेटे जहान खान और बहू के साथ नजर आ रही हैं। इसमें वो ब्लू शरारा ड्रेस में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए अपने डिजाइनर आउटफिट्स के बारे में बताते हुए लिखा, ‘मैं इस अवसर पर आपको एक सीक्रेट बताऊंगी। मेरी यह तस्वीर पिछले हफ्ते दिल्ली में एक खूबसूरत पारिवारिक उत्सव में ली गई थी।' इसी पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया कि, वह इस तरह के मौकों पर जो डिजाइनर आउटफिट पहनती हैं, वह उधार लेकर पहनती हैं।

डिजाइनर कपड़ों के चक्कर में बैंक बैलेंस खर्च न करें

अपने डिजाइनर आउटफिट्स के बारे में बात करते हुए, जीनत ने लिखा- ज्यादातर फैंसी डिजाइनर आउटफिट्स जो मैं अवसरों (occasions) पर पहनती हूं, वे सब उधार के होते हैं। मेरे पास जो आभूषण हैं, वे भी उधार के हैं। तस्वीर में मैंने जो ज्वेलरी पहनी है, वह मुझे विमल ने लोन पर दी है। यह ब्लू शरारा मेरी प्रिय मित्र मोहिनी छाबरिया द्वारा भेजा गया था। जिसे ड्राईक्लीन करके में वापस कर दूंगी। मैं यह इसलिए शेयर कर रही हूं क्योंकि मैं नहीं चाहती कि युवा लोग नए कपड़े खरीदने के दबाव में आएं या इतने ज्यादा पैसा खर्च कर दें, जितना उनका बैंक बैलेंस भी नहीं है।

जीनत ने क्यों फेंक दीं अपनी सारी हील्स

जीनत आगे बताती हैं कि, उन्होंने कंफर्ट के लिए अपनी हील्स तक फेंक दी हैं। उन्होंने कहा कि, युवा पीढ़ी सेलिब्रिटीज के जैसे डिजाइनर कपड़े पहनना चाहती हैं। आप चाहे कपड़े खरीदें या उधार लें, लेकिन एक बात जो मायने रखती है... वो है अपका बैंक बैलेंस। आप अपना बैंक बैलेंस खत्म ना करें। आप जो पहन रहे हैं, उसे इंजॉय करें। उन्होंने कहा कि, मेरे लिए कंफर्ट मायने रखता है, इसलिए मैंने अपनी सारी हील्स भी फेंक दी हैं।

एक्ट्रेस ने भागकर की थी शादी, शेयर किया किस्सा

एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर भी कुछ खुलासे किए हैं। उन्होंने शादी की यादें ताजा करते हुए लिखा कि, मेरे बच्चों के पिता से मेरी शादी बेहद सिंपल थी। हमने भागकर सिंगापुर में शादी की थी। जहां केवल दो लोग हमारी शादी के गवाह बने, लेकिन मैं पारंपरिक भारतीय शादियों के चार्म से इंकार नहीं कर सकती। शादी का खाना, म्यूजिक, कलर्स सबकुछ बेहतरीन होता है।

1970 में की थी करियर की शुरुआत

एक्ट्रेस ने 1970 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ से की थी। पहली ही फिल्म से जीनत को जबरदस्त सफलता प्राप्त हुई थी। एक दशक तक फिल्मों में काम करने के बाद जीनत ने मजहर खान से शादी करके अपना घर बसा लिया था। दोनों ने 1985 में शादी की थी और 1998 तक साथ रहे। शादी के बाद जीनत ने फिल्मों में काम करना कम कर दिया था। इनके दो बच्चे हैं- अजान खान और जहान खान।

डेटिंग पर दी थी युवाओं को सलाह

जीनत अमान ने यंग जनरेशन को डेटिंग पर सलाह दी थी। उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की थी। आज की पीढ़ी को सीख देते हुए कहा था कि, रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले थोड़ा इंतजार करना चाहिए। फिजिकल रिलेशनशिप्स  बनाने से पहले थोड़ा इंतजार करें, खुद पर नियंत्रण बनाए रखना चाहिए। पहले एक-दूसरे का इंतजार करें, एक-दूसरे को समझें क्योंकि यह बहुत ही अनमोल रिश्ता होता है। इसे ऐसे ही मत जाने दें। (इनपुट – सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Tiger 3 Trailer Out: जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक समझो हारा नहीं… सलमान की इमरान से पाकिस्तान में होगी जंग
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts