Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जेल जाते-जाते बचीं Zareen Khan, धोखाधड़ी केस में एक्ट्रेस को मिली अंतरिम जमानत, जानें क्या है मामला?

Follow on Google News
जेल जाते-जाते बचीं Zareen Khan, धोखाधड़ी केस में एक्ट्रेस को मिली अंतरिम जमानत, जानें क्या है मामला?
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस ज़रीन खान के खिलाफ साल 2018 में 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का केस दर्ज हुआ था। इस मामले में सोमवार को सुनवाई के लिए एक्ट्रेस, कोलकाता के एक कोर्ट के सामने पेश हुईं। कोर्ट ने ज़रीन खान को अंतरिम जमानत देते हुए बिना इजाजत देश से बाहर नहीं जाने का आदेश दिया है।

मुंह ढककर कोर्ट पहुंची ज़रीन

साल 2018 में 12 लाख रुपए एडवांस लेकर कार्यक्रम में परफॉर्म न करने पर एक्ट्रेस पर केस दर्ज हुआ था। इसी केस के लिए एक्ट्रेस बीते दिन यानी सोमवार (10 दिसंबर) को कोलकाता के कोर्ट में पेश हुईं। इस दौरान उन्होंने काले रंग की कैप पहन रखी थी और चेहरा नीले रंग के मास्क से ढक रखा था।

जज को दिखाया आधार कार्ड

शिकायतकर्ता की ओर से वकील ने कोर्ट को बताया कि एक्ट्रेस को अपना मास्क उतार देना चाहिए, ताकि उनकी ठीक तरह से पहचान की जा सके। इसके बाद जज ने उन्हें अपने पास बुलाया और पूछा, 'क्या आप ज़रीन खान हैं?' जवाब में उन्होंने कहा हां। इसके बाद जज ने एक्ट्रेस से पूछा, 'क्या आपके पास आधार कार्ड है? उन्होंने जवाब में हां कहा। उन्होंने जज को आधार कार्ड के आखिरी चार डिजिट्स बताए ताकि उनकी पहचान हो सके। इसके बाद सुनवाई करीब एक घंटे तक चली।

26 दिसंबर तक निजी मुचलके के चलते एक्ट्रेस को राहत

26 दिसंबर तक कोर्ट ने ज़रीन खान को 30 हजार के निजी मुचलके (personal bond) पर जमानत दी है। लेकिन कुछ शर्तों के तय करने के बाद। कोर्ट ने कुछ शर्तों को रखते हुए कहा कि वह कोलकाता पुलिस की इजाजत लिए बिना देश छोड़कर नहीं जा सकतीं। साथ ही एक्ट्रेस को सुनवाई पर कोर्ट में हाजिर होना होगा।

आखिर क्या है मामला?

दरअसल ज़रीन खान के खिलाफ साल 2018 में नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन में चीटिंग का केस दर्ज हुआ था। उनको 2018 में कोलकाता के एक दुर्गा पूजा कार्यक्रम में परफॉर्म करना था। लेकिन 12 लाख रुपए एडवांस लेने के बाद भी एक्ट्रेस परफॉर्म करने नहीं पहुंची। ऑर्गनाइजर्स उनका इंतजार करते रह गए। जिसके बाद ऑर्गनाइजर्स ने एक्ट्रेस और उनके मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

ज़रीन खान करियर

ज़रीन ने 2010 में सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने सलमान की ही फिल्म ‘रेडी’ में आइटम सॉन्ग किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘हाउसफुल 2’, ‘हेट स्टोरी 3’, ‘अक्सर 2’ और ‘1921’ समेत कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस आखिरी बार 2021 में रिलीज हुई 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' फिल्म में नजर आई थीं। (इनपुट – सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Rajinikanth Birthday : कुली से बने फिल्म इंडस्ट्री के थलाइवा, आज कर रहे हैं साउथ से लेकर बॉलीवुड तक पर राज…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts