ग्वालियर। आमखो पहाड़ी में सब्जी काटने का चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी। मृतक राजेन्द्र कुशवाह आमखो पहाड़ी पर किराये के मकान में रहता था। प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस घटना स्थल पर जांच कर रही है।
राजेन्द्र अपने दोस्तों के साथ पहुंचा था आमखो पहाड़ी
जानकारी के मुताबिक, कम्पू थाना क्षेत्र अंतर्गत आमखो पहाड़ी की घटना। जहां शिवपुरी नरवर का रहने वाला मृतक राजेन्द्र सिंह कुशवाह, कुछ माह पूर्व तक आमखो पहाड़िया इलाके में देवेन्द्र राणा के मकान में किराए से रहता था। कुछ समय पहले किसी बात पर उससे घर खाली करा लिया गया था। मंगलवार दोपहर को राजेन्द्र अपने दो अन्य दोस्तों के साथ देवेंद्र राणा के घर पहुंचा।
घर पर देवेंद्र की पत्नी और उसकी विधवा साली अकेली थी। यहां पूर्व किराएदार ने चाकू दिखाकर धमकाते हुए गाली गलौज करने लगा। पत्नी की सूचना पर देवेन्द्र घर आ पहुंचा। फिर उनके बीच में बहस होने लगी और दोनों एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों में चाकू चल गए। जिसमें चाकू से गोदकर राजेन्द्र की हत्या कर दी गई, जबकि राजेन्द्र के चाकू से देवेन्द्र भी घायल हुआ है, लेकिन इसके बाद देवेन्द्र मौके से भाग निकला। साथ ही राजेन्द्र के साथ आए दोनों युवक भी भाग गए।
[embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1693906512488390907[/embed]
विधवा साली से था मृतक का प्रेम प्रसंग
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राजेन्द्र के शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुला लिया। साथ ही देवेन्द्र और राजेन्द्र के साथ आए दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है। जबकि, देवेन्द्र की पत्नी कंपू थाना पहुंच गई है। उसने पूरी घटना बताई कि किस तरह मृतक का उसकी छोटी बहन से दोस्ती थी। दरअसल, देवेंद्र राणा के साथ रहने वाली विधवा साली से मृतक के प्रेम संबंध थे।
राजेन्द्र का नंबर कर दिया था ब्लॉक
पुलिस को जांच में पता चला है कि जिस मकान में यह घटना हुई है वह मकान देवेन्द्र की पत्नी और साली के नाम पर है। साली का पति कमलेश का कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुका है। साली ने अपने हिस्से का मकान राजेन्द्र को किराए पर दिया था। बताया गया है कि मृतक और देवेंद्र की साली के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन, कुछ महिनों से उनके बीच अनबन चल रही थी। इसके बाद उसने ने अपने जीजा से इस मामले को निपटाने के लिए मदद मांगी थी। जीजा के कहने पर साली ने राजेन्द्र का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। जिसको लेकर बात करने के लिए आया था और झगड़ा हो गया। चाकू लगने से उसकी हत्या हो गई।
आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में एसएसपी ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि अवैध संबंध के चलते हत्या की गई है। हत्या करने वाले को भी चोट लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…