Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एमपी के यूथ को पसंद आई गोवा की होली, एयर फेयर 3 गुना तक बढ़ा

होली पर प्रदेश के चारों महानगरों से गोवा के लिए जोरदार बुकिंग, वीकएंड की छुट्टियों ने बढ़ाया क्रेज
Follow on Google News
एमपी के यूथ को पसंद आई गोवा की होली, एयर फेयर 3 गुना तक बढ़ा

मयंक तिवारी, जबलपुर। इस साल होलिका दहन 24 मार्च को है और 25-26 को होली खेली जाएगी। ये दोनों दिन सोमवार और मंगलवार को हैं। इसलिए 23 मार्च को शनिवार की छुट्टी से लेकर 26 मार्च को मंगलवार तक होली को माहौल युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। मस्ती के मूड का ये आलम है कि प्रदेश के चारों बड़े शहरों से बड़ी संख्या में दोस्तों की टोलियां होली मनाने गोवा की प्लानिंग कर चुकी हैं। बढ़ती बुकिंग को देखते हुए हवाई टिकटों के किराए में भी 2.5 से 3 गुना का उछाल देखा जा रहा है। गोवा के कुछ कसीनों और रेस्ट हाउस में भी स्पेशल ऑफर दे कर आकर्षित कर रहे हैं।

मिल रहे ये ऑफर : गोवा के लगभग सभी छोटे और बड़े होटल और रिसार्ट में होली के स्पेशल ऑफर दिए जा रहे हैं। इसमें पूरे दिन सुबह 10 बजे से लेकर रात 7 बजे तक डीजे, वॉटर डांस और स्नैक्स के साथ मस्ती करने के 800 से 5000 रु प्रति व्यक्ति तक चार्ज किया जा रहा है। देश और विदेश से आने वाले सैलानियों के साथ होली मनाने के लिए यहां आने का ऑफर दिया जा रहा है।

बढ़ा हुआ हवाई किराया (वर्तमान फेयर)

स्थान                  किराया (प्रतिव्यक्ति)        सामान्य किराया जबलपुर-गोवा        21,000 हैदराबाद होकर        8043 भोपाल-गोवा          17,616                               8073 इंदौर-गोवा            16,200                               5080 ग्वालियर-गोवा       10,500 हैदराबाद होकर        6482 (बढ़ा किराया रुपए में, 23 मार्च को खबर लिखे जाने तक)

प्रदेश भर के कई स्थानों से युवाओं की प्लानिंग तो पहले ही गोवा में होली मनाने की हो चुकी है। इसे देखते हुए हवाई किराया भी होली के आस-पास काफी बढ़ गया है। - हरीश राय, ट्रैवल एजेंट

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts