Guna News : शराब पीने को लेकर युवक हत्या, आरोपी को जंगल से किया गिरफ्तार, कुल्हाड़ी से किया था हमला

Follow on Google News
Guna News : शराब पीने को लेकर युवक हत्या, आरोपी को जंगल से किया गिरफ्तार, कुल्हाड़ी से किया था हमला
गुना। जिले के ग्राम महोदरा में शराब पीने के बाद हुए विवाद में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। म्याना पुलिस ने इस मामले में आरोपी उमराव सिंह भील को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों साथ में शराब पी रहे थे, तभी किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया था।

क्या है घटनाक्रम?

दरअसल, 17-18 नवंबर की रात को म्याना थाना क्षेत्र के ग्राम महोदरा में मोहब्बत सिंह भील और उमराव सिंह भील के बीच शराब पीने के बाद विवाद हुआ। मृतक के भाई हिम्मत भील ने बताया कि विवाद के बाद वह घर सोने चला गया। सुबह करीब 5 बजे उसकी भाभी ने देखा कि उमराव सिंह मोहब्बत को घसीटकर टपरिया में छोड़कर भाग गया। जब परिवार ने जाकर देखा, तो मोहब्बत सिंह के सिर और जबड़े पर धारदार हथियार के गहरे घाव थे। खून निकल रहा था फिर हमने गांव वालों को बुलाया तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। जब उमराव भील के घर जाकर देखा तो उसके आंगन व विस्तर पर खून मिला।

आरोपी को जंगल से किया गिरफ्तार

म्याना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा के निर्देश पर एसडीओपी विवेक अष्ठाना और म्याना थाना प्रभारी गोपाल चौबे की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी। जानकारी के आधार पर केदारनाथ के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां से उमराव सिंह को गिरफ्तार किया गया।

खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद

गिरफ्तारी के समय पुलिस ने आरोपी के कब्जे से खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद की। आरोपी के घर और आंगन में खून के निशान पाए गए, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। मामले में आगे की जांच जारी है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts