Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर में खदान के गड्ढे में डूबा युवक, तीन दिन बाद मिला शव; पार्टी के बाद नहाने गया था तालाब, फिर नहीं लौटा

Follow on Google News
ग्वालियर में खदान के गड्ढे में डूबा युवक, तीन दिन बाद मिला शव; पार्टी के बाद नहाने गया था तालाब, फिर नहीं लौटा
ग्वालियर के महाराजपुरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मुरैना के रहने वाले हरीश चौधरी नामक युवक की खदान के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। सोमवार शाम अपने दोस्त दीपक धानुक के साथ पार्टी करने के बाद वह शताब्दीपुरम स्थित खदान पर नहाने गया था, लेकिन अचानक गहरे पानी में लापता हो गया।

तीन दिन चला रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और तीन दिन तक लगातार सर्चिंग अभियान चलाया गया। पहले दो दिन में 16 घंटे की मशक्कत के बावजूद शव नहीं मिला, लेकिन बुधवार को लगभग दो घंटे की तलाश के बाद शव मिल गया।

चट्टान के नीचे दबा था शव, इसलिए नहीं मिला पहले

एनडीआरएफ टीम के अनुसार, शव गड्ढे में चट्टान के नीचे फंसा हुआ था, जिसकी वजह से वह पहले नजर नहीं आया। पानी के तेज बहाव और गहराई के कारण सर्च ऑपरेशन में कठिनाई आई, लेकिन आखिरकार शव को बाहर निकाल लिया गया।

दोस्त ने बताया घटनाक्रम

हरीश के दोस्त दीपक ने बताया कि दोनों ने साथ में पार्टी की थी और फिर नहाने के लिए खदान की तरफ चले गए। हरीश ने पानी में छलांग लगाई और कुछ देर तक तैरता भी रहा, लेकिन अचानक गहराई में समा गया। आसपास मौजूद लोगों ने जब उसे पानी में नहीं देखा तो शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

महाराजपुरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि एक युवक खदान के गड्ढे में डूब गया था। एनडीआरएफ की टीम ने तीन दिन तक सर्चिंग की। बुधवार को शव मिल गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts