PlayBreaking News

युवक की विधायक से मांग: शराब बेचने वाले के पास गर्लफ्रेंड है, मुझसे क्यों नहीं पटती? मेरी भी बनवाओ

Follow on Google News
मुंबई। विधायकों के पास आए दिन क्षेत्रवासी अपनी कई तरह की समस्याएं लेकर जाते हैं। उन्हें उम्मीद होती है कि हमारे प्रतिनिधि समस्याओं को सुनकर उनका निदान करने की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे। लेकिन महाराष्ट्र के चंद्रपुर से अजब-गजब मामला सामने आया है, जिसने विधायक जी के रातों की नींद उड़ा दी है। दरअसल यहां एक युवक ने विधायक से गर्लफ्रेंड दिलाने की ही मांग की है। युवक ने इसके लिए विधायक को एक चिट्ठी भी लिखी है।

मेरा आत्मविश्वास समाप्त हो गया है

स्थानीय विधायक सुभाष घोटे को एक शिकायती पत्र मिला है, जिसमें एक युवक ने गर्लफ्रेंड की मांग की है। यह लेटर मराठी में लिखा गया है। लेटर लिखने वाले युवक की पहचान भूषण राठौड़ के रूप में हुई है। भूषण ने लेटर में लिखा है कि वह एक छोटे से गांव राजौरा में रहता है। काम के सिलसिले में हर दिन राजौरा से गडचंदूर आना-जाना होता है। यहां शराब बेचने वाले से लेकर काले-कलूटे लोगों के पास भी गर्लफ्रेंड है, लेकिन मेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। मुझसे कोई लड़की नहीं पटती। मेरा आत्मविश्वास समाप्त हो गया है। इसलिए अनुरोध है कि अपने ही विधानसभा क्षेत्र की युवतियों को मेरी गर्लफ्रेंड बनने के लिए कहें। उनसे कहें कि हमारे जैसे लड़कों को भी भाव दिया जाए।

युवक की खोज की जा रही

इस मामले पर विधायक सुभाष धोटे ने कहा कि इस प्रकार का कोई पत्र उन्हें अभी तक मिला नहीं है, लेकिन अपने वॉट्सएप पर उन्होंने ये चिट्ठी जरूर देखी है। उन्होंने कहा कि वैसे ये भूषण कौन है, कहां रहता है इसका भी अभी पता नहीं है। कार्यकर्ताओं को फिलहाल इस युवक की खोज में लगा दिया है। उसके मिलते ही उससे बात करूंगा। विधायक ने कहा कि अगर युवक मिलता है तो उसे समझा-बुझाकर उसकी समस्या का कोई हल निकालने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का पत्र लिखना उचित नहीं है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts