Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘आपको यमुना मैया का श्राप लगा’... इस्तीफा देने पहुंचीं आतिशी से बोले LG वीके सक्सेना

Follow on Google News
‘आपको यमुना मैया का श्राप लगा’... इस्तीफा देने पहुंचीं आतिशी से बोले LG वीके सक्सेना
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली हार के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने अपनी इस्तीफा एलजी वीके सक्सेना को सौंप दिया है। एलजी वीके सक्सेना ने यमुना के प्रदूषण को लेकर आतिशी पर तंज कसते हुए कि आपको यमुना मैया का श्राप लगा है। सरकार को यमुना की सफाई के लिए सक्रिय कदम उठाने चाहिए थे।

एलजी ने केजरीवाल को भी दी थी चेतावनी

सूत्रों के मुताबिक, एलजी वीके सक्सेना ने आतिशी को बताया कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को 'यमुना के श्राप ' के बारे में भी चेतावनी दी थी। क्योंकि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से नदी को साफ करने की एक परियोजना को रुकवा दिया था। हालांकि, आतिशी ने इस पर एलजी को कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

2 साल पुराना है यमुना की सफाई का विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विवाद दो साल पुराना है। जनवरी 2023 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने यमुना के प्रदूषण को कम करने के लिए एलजी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था। जैसे ही समिति ने अपना काम शुरू किया, केजरीवाल ने अपना समर्थन व्यक्त किया और सहायता की पेशकश की। हालांकि, दिल्ली सरकार ने बाद में एनजीटी के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, वरिष्ठ वकील एएम सिंघवी ने तर्क दिया कि एक डोमेन विशेषज्ञ को पैनल का नेतृत्व करना चाहिए। यह प्रतिबंध पिछले दो साल से अधिक समय से लगा हुआ है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts