VIDEO : UP के कैबिनेट मंत्री की गजब दबंगई…! लखनऊ रेलवे स्टेशन लेट पहुंचे तो सीधे प्लेटफॉर्म तक घुसा दी कार, अखिलेश बोले- अच्छा हुआ बुलडोजर से नहीं आए

Follow on Google News
VIDEO : UP के कैबिनेट मंत्री की गजब दबंगई…! लखनऊ रेलवे स्टेशन लेट पहुंचे तो सीधे प्लेटफॉर्म तक घुसा दी कार, अखिलेश बोले- अच्छा हुआ बुलडोजर से नहीं आए
लखनऊ। यूपी के लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की कार के चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तक पहुंच गई। उनकी कार दिव्यांगों के लिए बने रैंप पर चढ़ गई। यह देख वहां मौजूद यात्री हैरान रह गए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह को अपने गृह जनपद बरेली जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी।

यात्रियों ने बनाया वीडियो

दरअसल, यूपी के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह को ट्रेन नंबर 13005 (हावड़ा-अमृतसर, पंजाब मेल) से लखनऊ से बरेली जाना था। ट्रेन स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 4 पर आने वाली थी। ऐसे में मंत्री धर्मपाल सिंह को मुख्य पोर्टिको आकर ज्यादा पैदल न चलना पड़े, उनकी कार को रेलवे न्यायालय के सामने दिव्यांग रैंप पर चढ़ाते हुए सीधे प्लेटफार्म नंबर एक से सटे एस्केलेटर तक ले जाया गया। जिस दौरान ये सब हुआ स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे और उन्होंने इसका वीडियो बना लिया। मंत्री की ओर से दी गई सफाई में बताया गया है कि, उन्हें देर हो रही थी और बारिश तेज होने के कारण गाड़ी को एस्केलेटर तक ले जाया गया।

अखिलेश यादव ने कसा तंज

इसे लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यात्रियों द्वारा बनाए गए वीडियो को शेयर कर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, अच्छा हुआ ये बुलडोज़र से स्टेशन नहीं गए थे...।

GRP ने तोड़े नियम

रेलवे के नियम के मुताबिक प्लेटफार्म तक कार नहीं जा सकती। चारबाग स्टेशन पर GRP के सिपाहियों ने मंत्री की कार रोकने की जगह उनकी पूरी आवभगत की। दरअसल, प्लेटफार्म तक कार या अन्य वाहन जाने से रोकने की जिम्मेदारी GRP (रेलवे पुलिस) की होती है। अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts