Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

योगी सरकार की बड़ी सौगात, अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण

Follow on Google News
योगी सरकार की बड़ी सौगात, अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने देश की सेवा कर चुके पूर्व अग्निवीरों (Ex-Agniveers) के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में तय किया गया कि उत्तर प्रदेश पुलिस, PAC, आरक्षी घुड़सवार और फायरमैन की सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

सेना से समाज तक.. अग्निवीरों को मिलेगा स्थायी रोजगार

गृह विभाग की इस अहम सिफारिश को कैबिनेट में मंजूरी मिलने के बाद अब सेना की सेवा पूरी कर लौटे अग्निवीरों को राज्य की सुरक्षा सेवाओं में स्थायी अवसर मिलेंगे। इससे जहां युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं पुलिस विभाग को अनुशासित और प्रशिक्षित जवान भी मिलेंगे।

क्या होता है अग्निवीर? जानिए योजना का उद्देश्य

अग्निपथ योजना केंद्र सरकार द्वारा जून 2022 में शुरू की गई थी। इसके तहत 17.5 से 23 वर्ष के युवाओं को 4 साल के लिए सेना में भर्ती किया जाता है। इस दौरान उन्हें 6 महीने की ट्रेनिंग और 3.5 साल की सेवा दी जाती है।

25% को मिलती है स्थायी नियुक्ति

चार साल की सेवा के बाद, 25% अग्निवीरों को स्थायी सैनिक के तौर पर सेना में शामिल कर लिया जाता है। बाकी युवाओं को लगभग 11 से 12 लाख रुपये की सेवा निधि दी जाती है, ताकि वे आगे की जिंदगी में स्वरोजगार या अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ सकें।

योगी सरकार ने निभाया अपना वादा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही घोषणा की थी कि सेना सेवा से लौटे अग्निवीरों को राज्य पुलिस में प्राथमिकता दी जाएगी। अब यह फैसला उस वादे को व्यवहारिक रूप देने की दिशा में एक मजबूत कदम है, जो ना केवल युवाओं को सुरक्षित भविष्य देगा बल्कि समाज और राज्य को बेहतर सुरक्षा बल भी।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts