🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

दिल्ली दौरे पर सीएम योगी: पीएम मोदी और नितिन नवीन से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। दिल्ली पहुंचने के बाद सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करीब एक घंटे तक मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की।
Follow on Google News
दिल्ली दौरे पर सीएम योगी: पीएम मोदी और नितिन नवीन से की मुलाकात
दिल्ली दौरे पर सीएम योगी: पीएम मोदी और नितिन नवीन से की मुलाकात

नई दिल्ली। सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे के दौरान सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई, जिसमें यूपी से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की बात सामने आई है। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद योगी आदित्यनाथ ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इन मुलाकातों को उत्तर प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, बैठकों का आधिकारिक एजेंडा सामने नहीं आया है, लेकिन सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है।

पीएम मोदी से करीब एक घंटे चली मुलाकात

दिल्ली पहुंचने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। प्रधानमंत्री के साथ उनकी मुलाकात करीब एक घंटे तक चली, जिसे राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है। बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास कार्यों, प्रशासनिक मुद्दों और केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति को लेकर चर्चा होने की बात कही जा रही है। 

Twitter Post

नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद सीएम योगी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलने पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए इसे शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने लिखा कि नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात को संगठन से जुड़े मुद्दों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

Twitter Post

संगठन और सरकार के तालमेल पर हुई चर्चा! 

सीएम योगी और नितिन नवीन की मुलाकात के बाद भाजपा संगठन से जुड़े विषयों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह की बैठकों में राज्य की राजनीतिक गतिविधियों और संगठन की स्थिति पर बातचीत हो सकती है। उत्तर प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय के साथ आगामी रणनीतियों को लेकर भी विचार-विमर्श की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत का विस्तृत एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है।

भोपाल में टैक्सी चालकों का बड़ा ऐलान, 18 से 20 अगस्त के बीच CM हाउस घेराव की तैयारी

मुलाकात को संगठन से जुड़े फैसलों से जोड़कर देखा जा रहा है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लगातार मुलाकातों को राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है। जानकारों के मुताबिक, जब किसी राज्य का मुख्यमंत्री पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से इस तरह मुलाकात करता है, तो उसके प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों मायने हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश में आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन से जुड़े संभावित फैसलों को भी इस दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

icon

Latest Posts