Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Yodha Poster : सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' का नया पोस्टर आउट, एक्टर का दिखा धमाकेदार अवतार; इस दिन जारी होगा फिल्म का टीजर

Follow on Google News
Yodha Poster : सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' का नया पोस्टर आउट, एक्टर का दिखा धमाकेदार अवतार; इस दिन जारी होगा फिल्म का टीजर
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘योद्धा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। जब से योद्धा (Yodha) की अनाउंसमेंट हुई है तब से फैंस इसे देखने के लिए एक्साइटेड हैं। फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए एक्टर ने फिल्म का एक पोस्टर रिलीज कर अपना लुक शेयर किया है। इसी के साथ एक्टर ने ये भी बताया कि फिल्म का टीजर कब आने वाला है।

लुक देख उड़ जाएंगे होश

टीजर से पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म 'योद्धा' का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में एक्टर हाथ में बंदूक लिए निशाना साधते नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ की आंखों में फाइट करने की भूख साफ दिखाई दे रही है। siddharth malhotra post

कल रिलीज होगा फिल्म का टीजर

इस पोस्ट के साथ एक्टर ने ये भी बताया कि 19 फरवरी को दोपहर 1 बजे मूवी का टीजर रिलीज होगा।

कब रिलीज होगी फिल्म

योद्धा के मेकर्स ने फिल्म की रिलीजिंग डेट के बारे में अनाउंस करते हुए पोस्टर शेयर किया था। करण जौहर ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा था- ‘हम सभी लोग आसमान में उड़ने को तैयार हैं… पूरे जोश और फोर्स के साथ। 15 मार्च 2024 का योद्धा सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’

योद्धा की स्टार कास्ट

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिशा पाटनी और राशि खन्ना नजर आएंगे। ये एक एक्शन एंटरटेनमेंट फिल्म होने वाली है, जिसे सागर अनरे और पुष्कर ओझा डायरेक्ट कर रहे हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की पहली वेब सीरीज

सिद्धार्थ अपनी पहली वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ (Indian Police Force) के साथ डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। वेब सीरीज 19 जनवरी 2024 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस सीरीज में विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी भी नजर आने वाले हैं। ये भी पढ़ें - Suhani Bhatnagar Dies : नहीं रही दंगल गर्ल ‘बबीता फोगाट’, लंबी बीमारी के बाद 19 साल की उम्र में सुहानी ने तोड़ा दम, दवाई के साइड इफेक्ट से भरा पूरे शरीर में पानी
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts