Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Year Ender 2024 : इस साल इंस्टाग्राम पर ये इंफ्लूएंसर्स हुए पॉपुलर, नैंसी त्यागी और समय रैना भी शामिल

Follow on Google News
Year Ender 2024 : इस साल इंस्टाग्राम पर ये इंफ्लूएंसर्स हुए पॉपुलर, नैंसी त्यागी और समय रैना भी शामिल
Year Ender 2024 : साल 2024 खत्म होने वाला है। जहां कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपने टैलेंट को दुनिया के सामने अलग तरह से दिखाया, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो मीम मटेरियल बनकर भी ट्रेंडिंग में बने रहे। चाहे फैशन हो, फिटनेस, कॉमेडी या लाइफस्टाइल, इन क्रिएटर्स ने सभी सोशल मीडिया यूजर्स के लिए ये साल यादगार बनाया। आइए ऐसे कुछ चुनिंदा क्रिएटर्स के बारे में जानते हैं। 

मृणाल पांचाल (गुज्जु यूनिकॉर्न)

मृणाल पांचाल सोशल मीडिया में अपने मेकअप और फैशन वीडियो के लिए फेमस है। वह इस साल अपनी शादी के लेकर काफी चर्चाओं में रहीं। 26 अक्टूबर 2024 को उन्होंने अनिरुद्ध शर्मा से शादी की। जैसे ही उन्होंने फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ये काफी वायरल हो गए। कई फैन पेज ने इनके रील्स भी बनाए। 

निश्चय मल्हान (ट्रिगर्ड इंसान )

फेमस यूट्यूबर निश्चय मल्हान भी इस साल क्रिएटर रितिका राठोड के साथ अपनी इंगेजमेंट को लेकर ट्रेंडिंग रहे। कुछ ही दिनों पहले उन्होंने इंगेजमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद दोनों की जोड़ी ने काफी लोगों का दिल जीता। बता दे, कि निश्चय के यूट्यूब पर 23.1 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। 

समय रैना 

कॉमेडियन समय रैना ने 2024 में अपने शो, इंडियाज गॉट लेटेंट (India’s Got Latent) के लिए काफी सुर्खियां बटोरीं। ये शो, यूथ और टीनएजर्स में काफी पॉपुलर रहा। 

पूरव झा 

यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पूर्व झा ए.आई (AI) के नाम से पॉपुलर हैं। 2024 में उन्होंने अपनी मिमिक्री स्किल्स से काफी लोगों को अपना फैन बनाया। साथ ही भोजपुरी गाने के लिए भी वो काफी फेमस रहें। 

दिग्विजय राठी 

सोशल मीडिया सेंसेशन दिग्विजय राठी के लिए ये साल काफी उतार चढ़ाव से भरा हुआ था। पहले रोडीज, फिर स्प्लिट्सविला और अब बिग बॉस 18 से उन्होंने फैंस का दिल जीता। सभी शो में उन्हें मास्टरमाइंड माना गया। भले ही उन्होंने कोई शो नहीं जीता, लेकिन उनके फैंस  काफी सपोर्ट किया। इसके साथ दिग्विजय सोशल मीडिया और ट्विटर पर ट्रेंडिंग भी रहें। 

नैंसी त्यागी 

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव से आई फैशन इन्फ्लुएंसर नैंसी त्यागी ने 2024 कान्स फिल्म फेस्टिवल में एंट्री लेकर तहलका मचा दिया। इस कंटेंट क्रिएटर ने खुद अपने बनाए हुए कपड़े पहनकर रेड कारपेट पर गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर रातों-रात पॉपुलर हो गई हैं। नैंसी त्यागी अब कई बॉलीवुड सेलेब्स के कपड़े डिजाइन करके मोटी कमाई कर रही हैं, साथ ही वाहवाही भी लूट रही हैं।

रजत दलाल 

फिटनेस ट्रेनर, पावर लिफ्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रजत दलाल ने 2024 में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की। बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एलवीश यादव के साथ विवादों में रहने के कारण वो काफी ट्रेंडिंग रहें। दरअसल, मैक्सटर्न को एलवीश ने थप्पड़ मारा था और रजत ने उनकी सुलह करवाई। इस वजह से उनके काफी मीम्स भी वायरल हुए। 

महेश केशवला (ठगेश)

यूट्यूबर महेश केशवला अका ठगेश भी इस साल यूथ और टीनएजर्स के बीच काफी पॉपुलर रहें। अब उन्होंने कई क्रिएटिव वीडियो पोस्ट किए है जिससे 2024 में उन्हें काफी पसंद किया गया। 
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts