Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Year Ender 2024: इस साल 2 बार टूटे हिंदी बॉक्स ऑफिस के रिकार्ड्स, तो वहीं कई अनोखी कहानियों ने लोगों को किया सोचने पर मजबूर

Follow on Google News
Year Ender 2024: इस साल 2 बार टूटे हिंदी बॉक्स ऑफिस के रिकार्ड्स, तो वहीं कई अनोखी कहानियों ने लोगों को किया सोचने पर मजबूर
Year Ender 2024: साल 2024 खत्म होने को है। ये साल बॉलीवुड के लिए बॉक्स ऑफिस पर शानदार रहा। साल में करीब 2 बार पिछले कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड टूटे। इसमें स्त्री 2 ने बाजी मारी, जबकि साउथ इंडियन फिल्मों के हिंदी वर्जन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसके अलावा कई फिल्मों की अनोखी स्टोरी ने लोगों का दिल जीता। आज हम इस ईयर एंडर में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ ऐसी कुछ फिल्मों के बारे में भी जानेंगे, जिसने अपनी अनोखी स्टोरी और डायलॉग के साथ लोगों को प्रभावित किया है। 

 इन फिल्मों ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल 

स्त्री 2 फिल्म स्त्री 2 ने भी इस साल बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को हिंदी में रिलीज हुई। जवान के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इस फिल्म ने करीब 600 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके पहले ये रिकॉर्ड 582 करोड़ के साथ जवान के नाम था। पुष्पा 2 अब इस इस लिस्ट में टॉप पर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 है। ये फिल्म 5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई। इस फिल्म ने जवान और स्त्री 2 के रिकार्ड्स को तोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर करीब 740 करोड़ का कलेक्शन किया, और आगे भी कर रही है। इसके साथ ये हिंदी बेल्ट में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है।  

इन फिल्मों से अनोखी कहानी से जीता सभी का दिल

मेरी क्रिसमस (Merry Christmas)- डायरेक्टर श्रीराम राघवन की इस थ्रिलर फिल्म ने अपनी अनोखी कहानी और अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींचा। कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की बेहतरीन केमिस्ट्री ने इसे और यादगार बना दिया। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।   भक्षक (Bhakshak)- भूमि पेडनेकर और संजय मिश्रा स्टारर फिल्म भक्षक समाज की सच्चाई को दिखाती है। इस फिल्म में पत्रकारिता के मूल्यों पर सवाल उठाए गए हैं। यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।    लापता लेडीज (Lapata Ladies)- किरण राव द्वारा डिरेक्टेड इस फिल्म ने काफी सफाई से समाज की रियलिटी को दिखाया है। ये फिल्म एक खूबसूरत व्यंग्य है। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। सेक्टर 36 (Sector 36)- विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल की इस फिल्म ने ऑडियंस पर गहरा प्रभाव डाला है। यह फिल्म समाज के अंधेरे पहलुओं को सामने लाती है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts