Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग! PM मोदी-योगी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एक स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। बस दिल्ली से महोबा जा रही थी और उसमें करीब 35 यात्री सवार थे। आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। हादसे में नौ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जेवर पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग! PM मोदी-योगी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर दयानतपुर गांव के पास बुधवार देर रात एक निजी डबल डेकर स्लीपर बस में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। बस दिल्ली से महोबा की तरफ जा रही थी और उसमें करीब 35 लोग सवार बताए गए। आग लगने के बाद चालक ने बस को सड़क किनारे रोक दिया, लेकिन कुछ ही देर में अंदर धुआं भर गया और लपटें तेजी से फैलने लगीं। कई यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में नौ लोगों की मौत की पुष्टि तड़के करीब 3:30 बजे हुई। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने की घटना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मृतकों और घायलों के लिए समान आर्थिक सहायता का ऐलान किया। घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। 

हादसे के बाद सरकार का बड़ा फैसला

यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात हुए बस अग्निकांड के बाद सरकार ने प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, मृतकों के निकटतम परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो्रौपदी मुर्मु ने हादसे को बेहद दुखद बताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उपराष्ट्रपति सीपी लाख रुपये की अनुग्रह राशि मिलेगी। घायलों को 50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हादसे को बेहद दुखद बताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

CM योगी ने भी किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर दुख जताते हुए सहायता राशि की घोषणा की। उनके मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

यात्रियों में मची भगदड़

आग लगते ही बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई। सो रहे यात्रियों को जब आग की जानकारी मिली तो वे तुरंत बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। एक यात्री के मुताबिक, आंख खुलने पर चारों तरफ धुआं था और कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। कई लोगों ने अपना सामान तक नहीं उठाया और किसी तरह बस से बाहर निकले। कुछ यात्रियों ने खिड़कियों से छलांग लगाकर जान बचाई।

नवा रायपुर में मंत्रालय कर्मचारियों की बस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक

आग की लपटों में फंसे कई यात्री

आग तेजी से फैलने के कारण बस के कुछ हिस्सों में मौजूद यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतकों में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं। कुछ यात्रियों की मौत आग की चपेट में आने और दम घुटने से होने की बात सामने आई है। हालांकि, मौत के कारणों की अंतिम पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम के बाद होगी।

पटाखे जैसी आवाजों से बढ़ा शक

टोल कर्मचारियों ने बताया कि आग के दौरान बस से कई बार पटाखे फूटने जैसी आवाज सुनाई दी। घटनास्थल से सामने आई जानकारी में बस में सामान के साथ पटाखे ले जाने की बात भी कही गई है। हालांकि, आग की असली वजह अभी साफ नहीं हुई है। पुलिस इस पहलू समेत सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है।

चार से पांच दमकल वाहनों ने बुझाई आग

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। आग की गंभीरता को देखते हुए करीब चार से पांच फायर टेंडर और पानी के टैंकर बुलाए गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

करीब 20 मिनट रोका गया एक्सप्रेसवे का ट्रैफिक

आग की ऊंची लपटों और सुरक्षा को देखते हुए जेवर टोल और फलैदा कट के पास कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया गया। करीब 20 मिनट बाद स्थिति सामान्य होने पर वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू कर दी गई। हादसे के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

SIR पर क्यों उठे सवाल? चर्चा में आए तीन चुनाव आयुक्त; जानिए उनका पूरा प्रोफाइल

हादसे के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा में हुए इस बस अग्निकांड के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान बस के ड्राइवर और कंडक्टर की भूमिका को लेकर जानकारी जुटाई गई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

हादसे की वजह की जांच जारी

पुलिस अब आग लगने की वजह के साथ-साथ बस में सुरक्षा व्यवस्था और घटना के दौरान उठाए गए कदमों की जांच कर रही है। FIR में लापरवाही के आरोपों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts