Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

WPL : मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 4 विकेट से हराया

Follow on Google News
WPL : मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 4 विकेट से हराया

बेंगलुरू। कप्तान हरमनप्रीत कौर (50), नेट सायबर ब्रंट (42) और अमनजोत कौर (3 विकेट/नाबाद 34) हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत मुम्बई इंडियंस ने शुक्रवार को वूमेंस प्रीमियर लीग के सातवें मुकाबले में रॉयल चैजेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हरा दिया। 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में यास्तिका भाटिया (आठ) का विकेट गवां दिया। उन्हें किम गार्थ ने आउट किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी नेट सायबर ब्रंट ने हेली मैथ्यूज के साथ मोर्चा संभाला। सातवें ओवर में एकता बिष्ट ने हेली मैथ्यूज (15) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। एमेलिया केर दो रन बनाकर आउट हुई। नेट सायबर ब्रंट ने 21 गेंदों में नौ चौके लगाते हुए (42) रनों की तूफानी पारी खेली। मुम्बई को जीत की ओर ले जा रही कप्तान हरमनप्रीत कौर को जॉर्जिया वेयरहम ने आउट कर आरसीबी को बड़ी सफलता दिलाई।

इसके बाद बेयरहम ने सजीवन सजना (शू्न्य) को आउटकर मुम्बई पर दबाव बना दिया। अमनजोत कौर ने 27 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 34) रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। जी कमालिनी (11) रन बनाकर नाबाद रही। मुंबई इंडियंस ने 19.5 ओवर में छह विकेट पर 170 रन बनाकर चार विकेट से मुकाबला जीत लिया। आरसीबी की ओर से जॉर्जिया वेयरहम को तीन विकेट मिले। किम गार्थ ने दो विकेट लिये। एकता बिष्ट ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts