Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस में वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल, भारत समेत 180 देशों के युवा शामिल

Follow on Google News
यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस में वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल, भारत समेत 180 देशों के युवा शामिल

मास्को। रूस-यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच रूस द्वारा अपने शहर सोचि में दुनियाभर के युवाओं को लुभाने के लिए वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। 7 मार्च तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में 180 देशों के करीब 20 हजार युवा शामिल होंगे। भारत से भी 340 से अधिक लोगों का एक डेलीगेशन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचा है। रूस का मानना है कि यह एक ऐसा वैश्विक मंच है, जहां अलग- अलग देशों के लोगों की विविधताओं के बीच सामंजस्य और समाधान तलाशने की कोशिश की जाएगी।

भारतीयों को मिलेगा अपनी संस्कृति दिखाने का मौका

रूस में यूथ फेस्टिवल में भाग लेने के लिए भारतीय डेलीगेशन भी 29 फरवरी को दिल्ली से मास्को के लिए रवाना हुआ था। देश के अलग- अलग कोने से इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले युवाओं का कहना है कि इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भारतीय सांस्कृतिक विविधता को दुनिया भर से आए लोगों के सामने रखने का मौका मिलेगा।

पुतिन बोले- नई पीढ़ी को जोड़ना है आयोजन का उद्देश्य:

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर हो रहे इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का मकसद रूस और बाकी दुनिया की नई पीढ़ी को जोड़ना है। 180 देशों से इस महाकुंभ में बिजनेस, मीडिया, शिक्षा, संस्कृति, विज्ञान, खेल, अंतर्राष्ट्रीय शांति के क्षेत्र से जुड़े लोगों का यह एक वैश्विक मंच है। जहां सभी अपने विचारों को सामने रखते हैं, साथ ही दूसरे के विचारों को सुनने-समझने का मौका यह मंच देता है। कार्यक्रम के जरिये रूस ने पश्चिमी देशों को यह संदेश दिया है कि रूस को अलग-थलग करने की अमेरिकी और पश्चिमी देशों की कोशिशें कभी सफल नहीं होने वाली हैं।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts