Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वोकल फॉर लोकल पर चल रहा काम, नर्मदा महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

मध्य प्रदेश में पर्यटन को लेकर असीम संभावनाएं, सरकार कर रही फोकस
Follow on Google News
वोकल फॉर लोकल पर चल रहा काम, नर्मदा महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

हर्षित चौरसिया-जबलपुर। प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी सोमवार को अल्प प्रवास पर जबलपुर आए। मदन महल स्थित दद्दा परिसर में पीपुल्स समाचार से विशेष चर्चा में मंत्रीलोधी ने बताया कि मध्य प्रदेश में पर्यटन को लेकर असीम संभावनाएं हैं। मोहन सरकार लगातार उन जिलों में पर्यटन को लेकर फोकस कर रही है, जहां पर नेशनल पार्क, सेंचुरी व प्रमुख धार्मिक स्थल है।

दमोह में जागेश्वर मंदिर लोक बनाया जाएगा

  • मध्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर किसी बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी है क्या ?
  • मोहन सरकार लगातार पर्यटन को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। अब दमोह को पर्यटन हब बनाने के लिए सिंगौरगढ़ में टाइगर रिजर्व बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। यह देश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व होगा।
  • प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन के लिए क्या किया जा रहा है?
  • टाइगर रिजर्व बनाने को लेकर मैंने राजस्व व वन विभाग के अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के लिए निर्देशित किया है।
  • टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों को लाने के लिए क्या प्लानिंग है?
  • प्रदेश के जिन नेशनल पार्कों में वन्यजीव (बाघ, बारहसिंघा, चीतल आदि) की अधिकता है, वहां से उनकी शिफ्टिंग की प्लानिंग है। इसके लिए केंद्रीय वन मंत्रालय से भी जल्द चर्चा करूंगा।
  • धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभाग की क्या योजना है?
  • पिछले वर्ष करीब 11 करोड़ भक्त महाकाल मंदिर पहुंचे थे। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि धार्मिक पर्यटन को लेकर लोगों का रुझान कितना है। इसे देखते हुए मैहर के बाद दमोह में जागेश्वर मंदिर लोक बनाया जाएगा। साथ ही प्रदेश में 18 लोक बनाए जाने पर काम चल रहा है।
  • बड़े सांस्कृतिक आयोजन में वोकल फॉर लोकल पर आपका क्या कहना है ?
  • पीएम मोदी के मंशानुरूप वोकल फॉर लोकल की थीम पर काम किया जा रहा है। जहां तक नर्मदा महोत्सव में अधिक से अधिक स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने की बात है तो समुचित स्थान दिया जाएगा।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts