Women's T20 World Cup :पाकिस्तान की पूरी टीम 106 रन ही बना सकी, भारत 64 रन से जीता, दीप्ती शर्मा ने लिए 5 विकेट

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारतीय टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। टीम ने महज 18 रन के स्कोर तक अपने दो महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। आक्रामक बल्लेबाज शैफाली वर्मा 6 रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स केवल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। शुरुआती झटकों ने भारतीय टीम को दबाव में ला दिया था।
स्मृति मंधाना ने संभाली पारी

दो विकेट जल्दी गिरने के बाद स्मृति मंधाना ने जिम्मेदारी संभाली और संयम के साथ बल्लेबाजी की। उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए आकर्षक शॉट खेले। स्मृति को अपनी पारी के दौरान दो जीवनदान भी मिले, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। उन्होंने 44 गेंदों में नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 68 रन बनाए और भारत की पारी को मजबूत आधार प्रदान किया।
हरमनप्रीत के साथ शतकीय साझेदारी के करीब पहुंची जोड़ी
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शुरुआत में थोड़ा समय लिया, लेकिन बाद में शानदार लय हासिल कर ली। स्मृति और हरमनप्रीत के बीच तीसरे विकेट के लिए 91 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। इस साझेदारी ने भारत को शुरुआती झटकों से उबारते हुए बड़े स्कोर की दिशा में आगे बढ़ाया। हरमनप्रीत ने 35 गेंदों में चार चौकों की मदद से 36 रन बनाए।
स्मृति की पारी से 100 रन के पार
स्मृति मंधाना ने लगातार रन बटोरते हुए 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पाकिस्तानी स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों के खिलाफ शानदार शॉट खेले। 27 रन पर उन्हें पहला जीवनदान मिला, जबकि 13वें ओवर में दूसरा कैच भी छूट गया। इसके बाद उन्होंने तेजी से रन जोड़ते हुए टीम को 100 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
मध्यक्रम में लड़खड़ाई भारतीय पारी
स्मृति मंधाना के आउट होने के बाद भारत को लगातार कुछ झटके लगे। भारती फुलमाली सिर्फ एक रन बनाकर स्टंप आउट हो गईं। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर भी बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हो गईं। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत 150 रन तक भी मुश्किल से पहुंच पाएगा।
ऋचा घोष ने 17 गेंदों पर 34 रन बनाए
पारी के अंतिम ओवरों में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने मात्र 17 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाकर 34 रन बनाए। खासकर 19वें ओवर में उन्होंने तस्मिया रुबाब की गेंदों पर लगातार चौके और छक्के जड़ते हुए 23 रन बटोरे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच का रुख बदल दिया।
ये भी पढ़ें: TMC में बड़ी टूट! नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी में शामिल होंगे बागी सांसद, NDA समर्थन की अटकलें तेज
दीप्ति-ऋचा की साझेदारी ने पहुंचाया 170 तक
अंतिम चरण में ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा के बीच छठे विकेट के लिए केवल 21 गेंदों में 45 रन की नाबाद साझेदारी हुई। दीप्ति ने 12 रन बनाकर अहम योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों की तेजतर्रार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 170 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 171 रन का कठिन लक्ष्य रख दिया।
फातिमा-सादिया ने दो-दो विकेट लिए
भारतीय बल्लेबाजों के सामने पाकिस्तान के गेंदबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। हालांकि कप्तान फातिमा सना और बाएं हाथ की स्पिनर सादिया इकबाल ने दो-दो विकेट लेकर टीम को कुछ राहत दिलाई। सादिया ने 41 रन देकर दो विकेट हासिल किए, जबकि फातिमा ने 33 रन देकर दो सफलताएं अर्जित कीं। रमीन शमीन और तस्मिया रुबाब को भी एक-एक विकेट मिला।




















