Women's T20 World Cup :पाकिस्तान की पूरी टीम 106 रन ही बना सकी, भारत 64 रन से जीता, दीप्ती शर्मा ने लिए 5 विकेट
महिला टी20 विश्व कप के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और ऋचा घोष की तूफानी बल्लेबाजी ने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। यह महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 106 रन पर आउट हो गई।
Naresh Bhagoria
14 Jun 2026


























