Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेंगलुरु में महिला से छेड़छाड़ : मदद के लिए चिल्लाई, ऑटो रोके लेकिन कोई आगे नहीं आया

Follow on Google News
बेंगलुरु में महिला से छेड़छाड़ : मदद के लिए चिल्लाई, ऑटो रोके लेकिन कोई आगे नहीं आया
बेंगलुरु के मराठाहल्ली इलाके में एक महिला के साथ 30 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे छेड़छाड़ हुई। पीड़िता के मुताबिक, वह IT पार्क के पास पैदल चल रही थी, जब एक दोपहिया वाहन सवार युवक ने उन्हें पीछे से मारा और भाग गया।

तीन बार किया हमला, फिर भी कोई मदद को नहीं आया

महिला ने मीडिया को बताया कि पहले लगा कि किसी ने गलती से टक्कर मारी है, लेकिन फिर दोबारा और तीसरी बार जब उस युवक ने टक्कर मारी तो मुझे यकीन हो गया कि ये जानबूझकर किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने मदद के लिए चिल्लाया, ऑटो रिक्शा और लोगों को रोका, लेकिन किसी ने मेरी मदद नहीं की। ये सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस

बेंगलुरु पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 (महिला पर हमला) और धारा 78 (पीछा करना) के तहत मामला दर्ज किया है। वाइटफील्ड के डीसीपी शिवकुमार ने बताया कि घटना इको वर्ल्ड गेट के पास हुई और पुलिस जांच कर रही है।

‘उम्मीद है कि आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा’

महिला ने बताया कि उन्होंने अपनी शिकायत इसलिए दर्ज करवाई और मीडिया से बात की ताकि और महिलाएं ऐसी घटनाओं पर चुप न रहें। उन्होंने कहा, “अगर आरोपी बच गया, तो वो औरों के साथ भी ऐसा कर सकता है।"

महिलाओं को खुद को कमजोर नहीं मानना चाहिए

पीड़िता ने यह भी कहा, "जो ऐसा करता है, असली पीड़ित वही है। ऐसा करने के लिए इंसान की मानसिक स्थिति कितनी गड़बड़ होनी चाहिए। महिलाओं को डरना नहीं चाहिए, खुद को पीड़ित नहीं मानना चाहिए।"

लोगों की सोच बदलनी होगी

महिला ने आगे कहा कि अगर उन्हें कभी बेटा हुआ तो वह उसे कानून और दूसरों की सीमाओं का सम्मान करना सिखाएंगी। "समाज में एक मानसिकता बन गई है कि पुरुषों को बहुत सी चीजों की छूट मिल जाती है। यहां तक कि कुछ महिलाएं भी ‘फेमिनिज्म’ के नाम पर गलत व्यवहार को सही मानने लगी हैं। इसलिए कानून जानना और उनका पालन करना जरूरी है।"
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts