Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 14 लाख की ठगी, महिला को रुपए दोगुना करने का लालच पड़ा भारी

Follow on Google News
इंदौर : क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 14 लाख की ठगी, महिला को रुपए दोगुना करने का लालच पड़ा भारी
इंदौर। क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट कर रुपए दोगुने करने का लालच एक महिला को भारी पड़ गया। महिला 14 लाख की ठगी का शिकार हो गई। तुकोगंज थाना में महिला द्वारा अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस महिला के मोबाइल पर आए लिंक और उसके नंबर की पड़ताल करने में जुट गई है।

महिला के खाते से चले गए 14 लाख

दरअसल, इंदौर के तुकोगंज थाने में एक महिला ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज कराई। जिसमें महिला ने बताया कि क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट कर रुपए दोगने करने के लिए एक लिंक पहुंचाई गई। महिला ने जब लिंक पर क्लिक किया तो सामने वाले ने शुरुआत में महिला को कुछ रुपयों का फायदा भी पहुंचा। लेकिन, जैसे-जैसे महिला लिंक पर क्लिक करती गई वैसे-वैसे महिला के रुपए जाना शुरू हो गए। इस दौरान करीब 14 लाख रुपए की राशि चले जाने के बाद महिला ने खुद को रोका और पाया कि उसके साथ ठगी की जा रही है। इसके बाद महिला थाने पहुंची और उसने अपने साथ हुई पूरी घटना विस्तृत रूप से थाने पर बताई। इस पर थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की पड़ताल शुरू की गई है। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1709520302839894101[/embed]

टॉस्क देकर आगे का खेल किया

मीडिया को जानकारी देते हुए तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि महिला को आई हुई लिंक पर शुरुआत में कुछ रुपए दिए गए। फिर टॉस्क का नाम देकर आगे का खेल किया गया। (इनपुट- हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- इंदौर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, सरपंच को 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, मछली पालन के एवज में मांगे थे रुपए मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts