Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

संदीप के 5 पंजे, यशस्वी के नाबाद शतक से राजस्थान ने मुंबई को 9 विकेट से रौंदा

आईपीएल : इस जीत से अंक तालिका में टॉप पर बरकरार है राजस्थान रॉयल्स
Follow on Google News
संदीप के 5 पंजे, यशस्वी के नाबाद शतक से राजस्थान ने मुंबई को 9 विकेट से रौंदा

जयपुर। संदीप शर्मा के कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी (4 ओवर, 5 विकेट) के बाद सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के नाबाद शतक (104* रन) से राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराकर प्ले ऑफ के लिए क्वालिफाई करने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। इस जीत से रॉयल्स के 8 मैच में 7 जीत से 14 अंक हो गए हैं और उसने अंक तालिका के शीर्ष पर चार अंक की मजबूत बढ़त बना ली है।

मुंबई के 8 मैच में तीन जीत से सिर्फ 6 अंक हैं और टीम 7वें स्थान पर चल रही है। मुंबई के 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जायसवाल (नाबाद 104) ने जोस बटलर (35) के साथ पहले विकेट के लिए 74 और कप्तान संजू सैमसन (28 गेंद में नाबाद 38, दो छक्के, दो चौके) के साथ दूसरे विकेट के लिए 109 रन की अटूट साझेदारी की, जिससे रॉयल्स ने 8 गेंद शेष रहते 1 विकेट पर 183 रन बनाकर जीत दर्ज की। जायसवाल ने 60 गेंद की अपनी पारी में 9 चौके और 7 छक्के मारे।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts