Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

क्या डिप्टी CM के पद की शपथ लेंगे शिंदे? इन्विटेशन में नाम न आने से हैं नाराज …. शरद पवार भी नहीं होंगे समारोह में शामिल

Follow on Google News
क्या डिप्टी CM के पद की शपथ लेंगे शिंदे? इन्विटेशन में नाम न आने से हैं नाराज …. शरद पवार भी नहीं होंगे समारोह में शामिल
मुंबई। 5 दिसंबर को शाम 5:30 बजे महाराष्ट्र के नए सरकार का शपथ समारोह मुंबई के आजाद मैदान में होने वाला है। इस दौरान CM के लिए देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी CM के लिए अजित पवार शपथ लेंगे। इस बीच एकनाथ शिंदे के शपथ पर चर्चा जारी है। दरअसल, शिंदे गृह मंत्रालय को लेकर अड़े हुए हैं, लेकिन भाजपा इसे अपने पास रखना चाहती है। वहीं सूत्रों का कहना है कि शिंदे शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, शिंदे आज सुबह से किसी से नहीं मिल रहे हैं। उनकी ये नाराजगी NCP के शपथ समारोह वाले इन्विटेशन कार्ड से भी साफ हो गई जहां उनका नाम नहीं बल्कि सिर्फ फडणवीस और अजित पवार का नाम है। बताया जा रहा है की कैबिनेट में शामिल होने के लिए उनके विधायक उन्हें मनाने वर्षा बंगले पर भी पहुंचे हैं। इसी बीच शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की एकनाथ शिंदे हमारी विनती सुनेंगे और वह डिप्टी पद की शपथ लेंगे। साथ ही उन्होंने कहा- “हमें विश्वास है, वह हमारे नेता हैं और हम चाहते हैं कि वह उपमुख्यमंत्री बनें। हम सभी एकनाथ शिंदे के पास जा रहे हैं, हम उन्हें मनाएंगे और शपथ ग्रहण के लिए तैयार करेंगे।” [caption id="attachment_142673" align="aligncenter" width="442"] शपथ समारोह का इन्विटेशन कार्ड NCP गुट ने जारी किया। अजित का जिक्र, शिंदे का नाम नहीं है।[/caption]

तीसरी बार CM बनेंगे फडणवीस, अजित छठी बार डिप्टी CM

आज तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले देवेंद्र फडणवीस 2014 से 2019 में पहली बार CM बने थे। 2019 में अजित पवार की मदद से वो दूसरी बार CM बने, लेकिन दो दिन बाद ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। पिछली बार एकनाथ शिंदे सरकार में वे डिप्टी CM रह चुके अजित पवार छठी बार उप मुख्यमंत्री बनेंगे। वे महायुति और महाविकास अघाड़ी, दोनों सरकार में डिप्टी CM रह चुके हैं। आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत भाजपा और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और करीब 2 हजार VIPs को आमंत्रित किया गया है। शपथ ग्रहण राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन करवाएंगे। कार्यक्रम में लगभग 40 हजार लोगों के आने की उम्मीद है।

कैबिनेट बंटवारे के लिए 6-1 का फॉर्मूला लागू

सूत्रों के मुताबिक आज केवल तीन लोग शपथ लेंगे, अन्य किसी को मंत्री पद की शपथ नहीं दिलाई जाएगी। बताया जा रहा है की महायुति ने कैबिनेट बंटवारे के लिए 6-1 का फॉर्मूला तय किया है, जिसमें हर 6 विधायकों पर एक मंत्री पद मिलेगा। इसके आधार पर भाजपा को 20-22, एकनाथ शिंदे गुट को 12 और अजित पवार गुट को 9-10 मंत्री पद मिल सकते हैं। शपथ ग्रहण के बाद महायुति की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति और मंत्रिमंडल के गठन पर चर्चा की जाएगी। राज्य का विशेष अधिवेशन 5 से 7 दिसंबर तक बुलाया गया है।

महायुति ने हासिल की बहुमत

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आए। 288 सीटों में से महायुति ने 230 सीटें जीतीं, जिनमें भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और NCP को 41 सीटें मिलीं। वहीं महाविकास अघाड़ी (MVA) को 46 सीटें हासिल हुईं, जिनमें शिवसेना (UBT) को 20, कांग्रेस को 16 और शरद पवार की NCP को 10 सीटें मिली। बहुमत के लिए 145 सीटों की जरूरत थी। इसके साथ ही उद्धव ठाकरे और शरद पवार शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे। समारोह में विपक्ष को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन शरद पवार दिल्ली में होने के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकेंगे। हालांकि, इस पूरे मामले की पुष्टि अभी नहीं की गई है। लोगों का ये भी कहना है कि ये इन्विटेशन झूठा है, जो सिर्फ इन खबरों के बीच सामने आया है। ये भी पढ़ें- Maharashtra CM Oath Ceremony : फडणवीस आज तीसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, अजित और शिंदे बनेंगे डिप्टी सीएम
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts