Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पत्नी और सास ने घर बर्बाद किया...रीवा में युवक ने किया लाइव सुसाइड, 44 मिनट तक देखती रही पत्नी

Follow on Google News
पत्नी और सास ने घर बर्बाद किया...रीवा में युवक ने किया लाइव सुसाइड, 44 मिनट तक देखती रही पत्नी
रीवा में सोशल मीडिया पर लाइव सुसाइड करने वाले युवक के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी सास और पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में पता चला है कि पति के लाइव आकर अपनी पीड़ा सुनाने से लेकर सुसाइड करने तक का 44 मिनट का घटनाक्रम पत्नी ऑनलाइन देखती रही, लेकिन उसने पति को रोकने की कोशिश नहीं की।

सोशल मीडिया पर लाइव सुसाइड 

पुलिस जांच में पता चला है कि युवक की पत्नी ने उसके लाइव सुसाइड को ऑनलाइन देखा, लेकिन उसने पति को रोकने की कोशिश नहीं की। इसके अलावा, जांच में यह भी पता चला है कि घटना वाले दिन युवक पत्नी को मनाने के लिए ससुराल गया था, लेकिन वहां भी उसकी बेइज्जती की गई और मारपीट हुई। इसके बाद वह अपने घर लौट आया और फांसी लगा ली।

पत्नी और सास बताया मौत का जिम्मेदार

इससे पहले उसने पत्नी प्रिया त्रिपाठी और सास को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। शिव प्रकाश ने कहा था कि दोस्तों, आज मैं लाइव आया हूं, अपनी जिंदगी की आखिरी सांसें भी लूंगा। आज ही फांसी भी लगाऊंगा। मेरा घर बर्बाद करने का कारण मेरी सास और उनकी बेटियां हैं। भाइयों, मैं मर भी जाऊं तो उन्हें छोड़ना नहीं।

लंबे समय से चल रहा था विवाद

पुलिस जांच में पता चला है कि शिव प्रकाश की शादी दो साल पहले बैकुंठपुर की प्रिया शर्मा से हुई थी। कुछ महीनों बाद पत्नी छिप-छिपकर किसी और से बात करने लगी, जिससे दोनों में विवाद बढ़ता गया। इसी दौरान शिव प्रकाश का एक्सीडेंट हो गया और वह बैसाखियों पर आ गया। इसके बाद पत्नी नवजात बच्चे को लेकर मायके चली गई और लौटने से इनकार कर दिया।

सबूत इकट्ठा कर रही पुलिस

एसडीओपी उमेश प्रजापति ने बताया कि पूरे मामले की जांच हो रही है। सोशल मीडिया वीडियो को सबूत के तौर पर सुरक्षित रखा गया है। पुलिस शिव प्रकाश के फोन और सोशल मीडिया अकाउंट से सबूत इकट्ठा कर रही है। ये भी पढ़ें- रीवा : बीजेपी दफ्तर के पास युवक ने युवती को मारे थप्पड़, बाल पकड़कर घसीटा, कांग्रेस ने की कड़ी सजा की मांग
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts