PlayBreaking News

कौन होगा देश का अगला उपराष्ट्रपति, शशि थरूर ने साफ की तस्वीर, बोले- उपराष्ट्रपति वही बनेगा...

Follow on Google News
कौन होगा देश का अगला उपराष्ट्रपति, शशि थरूर ने साफ की तस्वीर, बोले- उपराष्ट्रपति वही बनेगा...
शशि थरूर (फाइल फोटो)।

देश में उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की तारीख घोषित होते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने इस चुनाव को लेकर तस्वीर लगभग साफ कर दी है। थरूर ने कहा है कि अगला उपराष्ट्रपति वही होगा, जिसे सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी अपना उम्मीदवार बनाएगी।

थरूर ने क्यों कहा कि बीजेपी का उम्मीदवार तय है

शशि थरूर ने उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया का हवाला देते हुए कहा कि इस चुनाव में केवल संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य ही मतदान करते हैं। इसमें राज्यों के विधायक हिस्सा नहीं लेते। उन्होंने कहा, “चूंकि संसद में बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों के पास स्पष्ट बहुमत है, इसलिए उनके उम्मीदवार की जीत लगभग निश्चित है।”

थरूर ने राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया से इसकी तुलना करते हुए कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में राज्य विधानसभाओं के सदस्य भी वोट देते हैं, जिससे आंकड़े कुछ बदल सकते हैं। लेकिन उपराष्ट्रपति चुनाव में संसद का बहुमत ही निर्णायक होता है।

धनखड़ के इस्तीफे ने बढ़ाई अटकलें

थरूर का बयान ऐसे समय में आया है जब मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया, हालांकि उनका कार्यकाल अगस्त 2027 तक था। उनके अचानक इस्तीफे ने राजनीतिक हलकों में कई अटकलों को जन्म दिया है।

चुनाव आयोग ने जारी किया कार्यक्रम

चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इसके अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है, जबकि मतदान 9 सितंबर को होगा।

थरूर ने उम्मीद जताई कि सत्तारूढ़ पार्टी विपक्ष से सलाह-मशविरा करेगी, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि विपक्ष के पास संसद में संख्या कम होने के कारण उसकी भूमिका बहुत सीमित रह गई है।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts