Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कौन होगा दिल्ली का मुख्यमंत्री? सस्पेंस खत्म, आज होगा CM के नाम का ऐलान, सीएम फेस की रेस में फ्रंट रनर हैं ये दावेदार

Follow on Google News
कौन होगा दिल्ली का मुख्यमंत्री? सस्पेंस खत्म, आज होगा CM के नाम का ऐलान, सीएम फेस की रेस में फ्रंट रनर हैं ये दावेदार
दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा और दिल्ली की जनता को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। बीजेपी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने जा रही है। पार्टी की विधायक दल की बैठक में नए सीएम का नाम तय होगा और इसके बाद नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल रामलीला मैदान में होगा।

सीएम रेस में फ्रंटरनर है ये दावेदार

नए मुख्यमंत्री को लेकर कई नामों पर चर्चाएं चल रही है. इस लिस्ट में पहला नाम प्रवेश वर्मा का है। बता दें कि नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हराया था। ऐसे में उन्हें सीएम रेस में फ्रंटरनर माना जा रहा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा 115.65 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं और उन पर एक क्रिमिनल केस भी है।

सीएम फेस की रेस में ये विधायक

मुख्यमंत्री के दावेदारों को देखें तो दूसरा नाम रेखा गुप्ता का है, जो 50 साल की हैं और शालीमार बाग से जीती हैं। वे दिल्ली बीजेपी की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।  लिस्ट में तीसरा नाम विजेंद्र गुप्ता का है। विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी सीट से हैट्रिक लगाई है। वो आम आदमी पार्टी की लहर में भी जीते हैं। उनके उपर 4 क्रिमिनल केस दर्ज हैं। विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष भी रह चुके हैं। दावेदारों में एक नाम आशीष सूद का भी है, वे जनकपुरी सीट से विधायक हैं, साथ ही वे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के करीबी हैं और गोवा के प्रभारी है। प्रमुख पंजाबी नेता और संघ के करीबी माने जाते हैं। दावेदारों में एक और नाम सतीश उपाध्याय का भी है जो मालवीय नगर से विधायक है। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं। सेंसर बोर्ड के सदस्य रहे हैं और नई दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल के वाइस चेयरमैन रह चुके हैं।

शपथ ग्रहण के लिए रामलीला मैदान तय

दिल्ली का मुख्यामंत्री चुनने के बीच BJP की तरफ से जो 5 नाम आगे चल रहे हैं उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा है। वहीं गूगल ट्रेंड को देखें तो इसमें रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा का नाम सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। नतीजों के बाद से प्रवेश वर्मा आगे बताए जाते रहे हैं। दिल्ली में BJP भले ही सीएम का नाम नहीं बता रही हो लेकिन उसकी तरफ से शपथ ग्रहण के लिए रामलीला मैदान तय कर दिया गया है।

कल होगा नए सीएम का शपथ ग्रहण

दिल्ली के रामलीला मैदान में 20 फरवरी को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा। इसे लेकर शपथ ग्रहण की जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। नया सीएम गुरुवार सुबह 11.30 बजे रामलीला मैदान में शपथ लेगा। ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang 19 February 2025 : फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि, पंचांग से जानें राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts