PlayBreaking News

Who Is Sonam Wangchuk :कौन हैं सोनम वांगचुक और क्यों कर रहे हैं भूख हड़ताल? जानिए पूरा मामला

'3 इडियट्स' के फुंसुक वांगड़ू के प्रेरणास्रोत सोनम वांगचुक पिछले 17 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर हैं। शिक्षा सुधारक और जलवायु कार्यकर्ता वांगचुक NEET-UG पेपर लीक मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनकी बिगड़ती तबीयत के बीच जीनत अमान, अभय देओल और ओमी वैद्य समेत कई बॉलीवुड सितारों ने समर्थन दिया है।
Follow on Google News
कौन हैं सोनम वांगचुक और क्यों कर रहे हैं भूख हड़ताल? जानिए पूरा मामला
17 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक

शिक्षा सुधारक, इंजीनियर और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 17 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर हैं। उनकी तबीयत लगातार खराब होने की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच कई बॉलीवुड कलाकार भी उनके समर्थन में खुलकर सामने आए हैं।

कौन हैं सोनम वांगचुक?

सोनम वांगचुक का जन्म 1 सितंबर 1966 को लद्दाख में हुआ था। 59 वर्षीय वांगचुक शिक्षा, पर्यावरण और सामाजिक बदलाव के क्षेत्र में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। फिल्म '3 इडियट्स' में आमिर खान का फुंसुख वांगड़ू (रैंचो) का किरदार उनकी जिंदगी से प्रेरित माना जाता है।

/img/15/1784031300928

'आइस स्तूप' के आविष्कार से मिली पहचान

सोनम वांगचुक को कृत्रिम ग्लेशियर 'आइस स्तूप' विकसित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। इस तकनीक से हिमालयी क्षेत्रों में पानी की कमी से राहत मिलती है और खेती व पेयजल की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलती है।

सौर ऊर्जा से चलने वाला स्कूल भी बनाया

साल 1988 में उन्होंने स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख (SECMOL) की शुरुआत की। यह संस्थान सौर ऊर्जा पर आधारित है और यहां छात्रों को किताबों के साथ-साथ व्यावहारिक, सामाजिक और व्यावसायिक कौशल भी सिखाए जाते हैं। उनके योगदान के लिए उन्हें 2018 में रमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Sonam Wangchuk

क्यों कर रहे हैं भूख हड़ताल?

सोनम वांगचुक 28 जून से जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे हैं। उनका कहना है कि NEET-UG पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए। वह इस मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। यह आंदोलन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहा है और उनके साथ पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भी मौजूद हैं।

/img/15/1784031257168

17 दिनों में 8 किलो से ज्यादा वजन घटा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लगातार अनशन के कारण सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ रही है। बताया जा रहा है कि 17 दिनों में उनका 8 किलो से अधिक वजन कम हो चुका है। समर्थक लगातार उनसे अनशन खत्म करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है।

बॉलीवुड सितारों ने दिया समर्थन

अभिनेत्री जीनत अमान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर सरकार से सोनम वांगचुक से बातचीत करने और शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे ईमानदार और प्रेरणादायक व्यक्ति की आवाज़ को अनसुना नहीं करना चाहिए।

वहीं ओमी वैद्य, जिन्होंने 3 इडियट्स में चतुर रामालिंगम (साइलेंसर) का किरदार निभाया था, उन्होंने भी वीडियो जारी कर सोनम वांगचुक के समर्थन में लोगों से आवाज उठाने की अपील की।

इसके अलावा अभिनेता अभय देओल ने भी इंस्टाग्राम पर सोनम वांगचुक की तस्वीर साझा करते हुए टूटे दिल वाला इमोजी पोस्ट किया और उनके प्रति अपना समर्थन जताया।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts